राज बब्बर के बेटे आर्य ने गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे, देखिए तस्वीरें
अभिनेता राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर ने दो साल की डेटिंग के बाद अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन पुरी संग सात फेरे ले लिए। शादी की कई तस्वीरें सामने आई हैं। ...और पढ़ें
नई दिल्ली। अभिनेता राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर ने दो साल की डेटिंग के बाद अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन पुरी को जीवनसंगिनी बना लिया। दाेनों ने 22 फरवरी को एक निजी समारोह में सात फेरे लिए। इस खास मौके पर करिश्मा तन्ना और उनके ब्वॉयफ्रेंड उपेन पटेल भी मौजूद थे। करिश्मा तन्ना ने शादी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

'अब के बरस' से बॉलीवुड में एंट्री मारने वाले आर्य बब्बर 'गुरू', 'रेडी' और 'तीस मार खां' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं और इन दिनों टीवी शो ' संकट मोचक महाबली हनुमान' में रावण का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने भी ट्विटर पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।
And she @devilzangel14 is officially #BabbarSherni now 🦁🙏🏼 ... 🙂😍❤️ pic.twitter.com/OnzOYRyZgC
— Aarya Babbar (@AaryaBabbar222) February 22, 2016
अब आर्य बब्बर की पत्नी बन चुकीं जैस्मीन पुरी एक प्रोडक्शन कंपनी में काम करती हैं। दो साल से दोनों का अफेयर चल रहा था। 21 फरवरी को हल्दी और मेहंदी की रस्म के बाद 22 फरवरी को उन्होंने गुरुद्वारे में सात फेरे लिए।

इस शादी में राज बब्बर, नादिरा बब्बर, अनुप सोनी, जूही सोनी, आशुतोष राणा समेत कई सितारे शामिल हुए।

आर्य बब्बर और जैस्मीन पुरी को फ्रेंड्स और फैंस द्वारा बधाइयाें और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।
.jpg)
आर्य बब्बर ने शादी से पहले की रस्म से जुड़ीं तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर की हैं, जो ये रहीं।
Last day of bachelorhood and I can't even recognise myself 😳 ! My family I say ! Love you all ! ☺️😍❤️ #weddingsoon pic.twitter.com/WQwzCdO1S8
— Aarya Babbar (@AaryaBabbar222) February 21, 2016
#BabbarSherni 2 be finishes her #Mehendi 😍❤️ @devilzangel14 pic.twitter.com/6xuSNDHGa7
— Aarya Babbar (@AaryaBabbar222) February 21, 2016

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।