विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए, 'दिलवाले' के सेट पर कैसे नजर आए 'डीडीएलजे' के राज और सिमरन

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 20 Oct 2015 03:04 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2015 06:28 PM (IST)

शाहरुख-काजोल की मोस्‍ट रोमांटिक फिल्‍म 'दिलवाले दुल्‍हनिया ले जाएंगे' की रिलीज को 20 साल पूरे हो गए। मगर इस फिल्‍म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाहरुख-काजोल की मोस्ट रोमांटिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की रिलीज को 20 साल पूरे हो गए। मगर इस फिल्म में दिखाया गया दोनों के बीच का प्यार आज भी उतना ही जवां महसूस होता है। फिलहाल सभी फैंस इस फिल्म की रिलीज के 20 साल पूरे होने पर जश्न मनाने में व्यस्त हैं।

'डीडीएलजे' के 20 साल पूरे, शाहरुख को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग में व्यस्त शाहरुख और काजोल ने भी कुछ इस अंदाज में इसका जश्न मनाया। आपको इस फिल्म का ये पोस्टर तो याद होगा ही, इसमें शाहरुख अपने कंधे पर काजोल को उठाते नजर आ रहे हैं।

20 साल बाद उन्होंने फिर से इस यादगार पल को जीवंत कर दिया और काजोल को अपने कंधे पर उठा लिया। साथ ही 'डीडीएलजे' के इस नए पोस्टर को ट्वीट कर अपने फैंस के साथ साझा भी किया।

इस नए पोस्टर के साथ शाहरुख ने ट्वीट कर कहा कि लास्ट मिनट पर ये सब करने के लिए वो रोहित शेट्टी और रेड चिलीज का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। ये रहा उनका वो ट्वीट।

उन्होंने अपने फैंस को यह भी बताया कि रोहित शेट्टी ने 'डीडीएलजे' के लिए एक स्पेशल वीडियो भी बनाया है। आप उस वीडियो को यहां देख सकते हैं।

शाहरुख-काजोल की जादुई जोड़ी पांच साल बाद एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार है। दोनों की फिल्म 'दिलवाले' 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।