यंगिस्तान ने 'ओ तेरी' और 'ढिश्कि्याऊं' को पछाड़ा
अतुल अग्निहोत्री की उमेश बिष्ट निर्देशित 'ओ तेरी' को दर्शकों और समीक्षकों ने समान रूप से नापसंद किया। बुरी समीक्षा से फिल्म प्रभावित हुई। पहले वीकएंड में किसी भी दिन इस फिल्म का कलेक्शन 1 करोड़ से अधिक नहीं रहा।
मुंबई,(अजय ब्रह्मात्मज)। अतुल अग्निहोत्री की उमेश बिष्ट निर्देशित 'ओ तेरी' को दर्शकों और समीक्षकों ने समान रूप से नापसंद किया। बुरी समीक्षा से फिल्म प्रभावित हुई। पहले वीकएंड में किसी भी दिन इस फिल्म का कलेक्शन 1 करोड़ से अधिक नहीं रहा। पहले वीकएंड में 2.13 करोड़ के कलेक्शन से यह फिल्म तीसरे नंबर पर रही। दूसरे नंबर पर पहुंची ढिश्क्याऊं का वीकएंड कलेक्शन ओ तेरी से 1 करोड़ ज्यादा यानी (3.14 करोड़) रहा। पिछले हफ्ते की तीनों फिल्मों में से यंगिस्तान सबसे आगे रही।
हालांकि शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 1 करोड़ से कम ही था,लेकिन शनिवार और रविवार को आई उछाल ने संभाल दिया। इस फिल्म का वीकएंड कलेक्शन 3.89 करोड़ रहा। वैसे उम्मीद थी कि यंगिस्तान और बेहतर प्रदर्शन एवं कलेक्शन करेगी। सीमित बजट की होने के बावजूद मुनाफे में आने के लिए इस हफ्ते यंगिस्तान को सिनेमाघरों में टिके रहना पड़ेगा।