विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'2 स्टेट्स' ने बड़ी फिल्मों को पछाड़ा, तीन दिन में कमाए 38 करोड़

By Edited By:
Published: Mon, 21 Apr 2014 12:54 PM (IST)Updated: Mon, 21 Apr 2014 12:57 PM (IST)

जबरदस्त ओपनिंग के साथ अर्जुन आलिया की फिल्म '2 स्टेट्स' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। जबरदस्त ओपनिंग के साथ अर्जुन आलिया की फिल्म '2 स्टेट्स' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म ने वीकेंड में अच्छा कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म वीकेंड में बेस्ट कलेक्शन करने वाली पांच फिल्मों की सूची में अपना नाम शुमार कर लिया है। इस फिल्म ने कई बड़ी बजट की फिल्मों को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श बताते हैं कि फिल्म ने रिलीज के दिन 12.42 करोड़, शनिवार को 12.13 करोड़ और रविवार को 13.51 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म ने अब तक कुल 38.06 करोड़ की कमाई कर डाली है। बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म वीकेंड कलेक्शन की बेस्ट फिल्मों में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

सलमान खान की फिल्म जय हो ने वीकेंड में 50 करोड़ की कमाई की प्रियंका, रणवीर की फिल्म गुंडे ने 43 करोड़ और अर्जुन आलिया की 2 स्टेटस ने अब तक 38 करोड़ कमाए हैं। इसके बाद सूची में रागिनी एमएमएस 2 का नाम शामिल है। पांचवे नंबर पर शादी के साइड इफेक्ट्स है।

पढ़ें : टू स्टेट्स की धूम

पढ़ें : टू स्टेटस से जुड़ी खबरें