Move to Jagran APP

बॉक्स ऑफ़िस: Newton के EVM पर दबा Hit का बटन, कमाई भरपूर

सिर्फ 96 लाख रूपये से ओपनिंग लेने वाली न्यूटन की ये जबरदस्त उछाल फिल्म के कंटेंट और माउथ पब्लिसिटी की देन है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Mon, 25 Sep 2017 04:34 PM (IST)Updated: Tue, 26 Sep 2017 12:09 PM (IST)
बॉक्स ऑफ़िस: Newton के EVM पर दबा Hit का बटन, कमाई भरपूर

मुंबई। राजकुमार राव स्टारर फिल्म न्यूटन की तो लगता है चांदी ही चांदी है। पहले तो, फिल्म को इस बार के ऑस्कर अवॉर्ड्स के फॉरेन फिल्म सेक्शन के लिए इंडिया की ऑफ़िशियल फिल्म चुन लिया गया और उसके बाद दर्शकों ने भी न्यूटन को देखने के लिए सिनेमाघरों की तरफ़ बेहिचक रुख़ कर लिया।

loksabha election banner

अमित मसुरकर निर्देशित इस फिल्म को फ़ायदा,  तारीफ़ के साथ कमाई के कारण भी हो गया है क्योंकि पिछले हफ़्ते करीब 430 स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर तीन दिन में छह करोड़ 90 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। रविवार को फिल्म की कमाई में शनिवार के मुकाबले 90 लाख का इजाफ़ा हुआ। तीसरे दिन कलेक्शन तीन करोड़ 42 लाख रूपये दर्ज़ किये गए। सिर्फ 96 लाख रूपये से ओपनिंग लेने वाली न्यूटन की ये जबरदस्त उछाल फिल्म के कंटेंट और माउथ पब्लिसिटी की देन है। दुनिया के कई फिल्म फेस्टिवल में न्यूटन को जबरदस्त सराहना मिल चुकी है। देश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चुनाव की प्रक्रिया पर व्यंग्य करती राजकुमार राव की न्यूटन को इस वीक में अच्छा कलेक्शन मिल सकता है, इस बात के पूरे संकेत मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें:Box Office:पहले वीकेंड पर भूमि रही सूखी और हसीना की कमाई भी फीकी

 

राजकुमार राव के फिल्मी करियर के लिए न्यूटन कई मायनों में बड़ी फिल्म बन गई है। उनकी इसी साल आई सोलो फिल्म ' ट्रैप्ड ' को पहले तीन दिन में एक करोड़ 41 लाख रूपये का कलेक्शन हुआ था। सुशांत और कृति की राब्ता में उनका हैरतअंगेज़ लुक था और फिल्म को पहले वीकेंड में 15 करोड़ 94 लाख रूपये मिले। बहन होगी तेरी का वीकेंड कलेक्शन एक करोड़ 42 लाख और बरेली की बर्फी का 11 करोड़ 52 लाख रूपये था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.