विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दर्शकों ने दिया राजकुमार को नकार

By Edited By:
Published: Wed, 11 Dec 2013 10:00 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 11 Dec 2013 10:25 AM (GMT+05:30)

बड़ी उम्मीद थी कि प्रभु देवा निर्देशित 'आर ़ ़ ़ राजकुमार' से शाहिद कपूर भी 'वांटेड' के सलमान खान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई (अजय ब्रह्मात्मज)। बड़ी उम्मीद थी कि प्रभु देवा निर्देशित 'आर ़ ़ ़ राजकुमार' से शाहिद कपूर भी 'वांटेड' के सलमान खान और 'राउडी राठौड़' के अक्षय कुमार की तरह एक्शन हीरो के तौर पर पसंद कर लिए जाएंगे। शाहिद कपूर ने एक्शन में बहुत मेहनत की और अपनी डांस स्टाइल भी बदली। फिर भी दर्शकों ने 'आर ़ ़ ़ राजकुमार' को नकार दिया।

फिल्म को पहले दिन लगभग 9 करोड़ का कलेक्शन मिला। शनिवार को आम तौर पर फिल्मों का कलेक्शन बढ़ता है, लेकिन 'आर ़ ़ ़ राजकुमार' के दर्शक और कलेक्शन घटे। रविवार को अवश्य बढ़ोत्तरी हुई, किंतु उछाल नहीं दिखा। 'आर ़ ़ ़ राजकुमार' का वीकएंड कलेक्शन 27 ़ 50 करोड़ रहा। अब प्रभु देवा को सोचना होगा और उनसे कामयाबी की उम्मीद लगए बैठे निर्माताओं और कलाकारों को भी देखना होगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर