Move to Jagran APP

Box Office:सिनेमाघरों में बढ़ाने पड़े न्यूटन के शो, आख़िर इतनी जो हो रही है कमाई

बताया जाता है कि वीकेंड में दर्शकों के जबरदस्त प्रतिसाद को देखते हुए मल्टीप्लेक्स में करीब 450 शो बढ़ा दिए गए।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Tue, 26 Sep 2017 01:13 PM (IST)Updated: Wed, 27 Sep 2017 11:07 AM (IST)
Box Office:सिनेमाघरों में बढ़ाने पड़े न्यूटन के शो, आख़िर इतनी जो हो रही है कमाई

मुंबई। राजकुमार राव स्टारर फिल्म न्यूटन ने अपनी रिलीज़ के पहले तीन दिन में ही दिखा दिया था कि उसमें दम है और इस कारण न सिर्फ़ कलेक्शन का ग्राफ़ बढ़ा बल्कि दर्शकों के तगड़े रुझान को देखते हुए सिनेमाघरों में शो भी बढ़ा दिए गए।

loksabha election banner

अमित मसुरकर निर्देशित न्यूटन ने पहले सोमवार को एक करोड़ 31 लाख रूपये की कमाई की। कहने को रविवार के तीन करोड़ 42 लाख रूपये के मुकाबले न्यूटन को सोमवार को दो करोड़ 11 लाख रूपये कम मिले लेकिन फिल्मी ट्रेड का फार्मूला ओपनिंग कलेक्शन के हिसाब से भी आंका जाता है। न्यूटन की पहले दिन की कमाई 96 लाख रुपए थी और चौथे दिन फिल्म को उससे ज़्यादा कलेक्शन हासिल हुए हैं। न्यूटन का घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अब नेट इंडिया कलेक्शन आठ करोड़ 21 लाख रूपये हो गया है। बताया जाता है कि वीकेंड में दर्शकों के जबरदस्त प्रतिसाद को देखते हुए सोमवार और वीकेंड में भी मल्टीप्लेक्स में करीब 450 शो बढ़ा दिए गए। ऐसा न्यूटन को मिल रही भारी माउथ पब्लिसिटी के कारण करना पड़ा है। देश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चुनाव की प्रक्रिया पर व्यंग्य करती राजकुमार राव की इस फिल्म में अंजली पाटिल ने भी बड़ी भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें:बॉक्स ऑफ़िस: Newton के EVM पर दबा Hit का बटन, कमाई भरपूर

 

राजकुमार राव के फिल्मी करियर के लिए न्यूटन कई मायनों में बड़ी फिल्म बन गई है। उनकी इसी साल आई सोलो फिल्म ' ट्रैप्ड ' को पहले तीन दिन में एक करोड़ 41 लाख रूपये का कलेक्शन हुआ था। सुशांत और कृति की राब्ता में उनका हैरतअंगेज़ लुक था और फिल्म को पहले वीकेंड में 15 करोड़ 94 लाख रूपये मिले। बहन होगी तेरी का वीकेंड कलेक्शन एक करोड़ 42 लाख और बरेली की बर्फी का 11 करोड़ 52 लाख रूपये था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.