विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक ने शाहरुख को पछाड़ा, एक दिन में कमाए 36 करोड़

By Edited By:
Published: Wed, 06 Nov 2013 11:36 AM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2013 11:51 AM (IST)

रितिक रोशन पर्दे के साथ अब बॉक्स ऑफिस के भी सुपर हीरो बन गए हैं। ऐसा उन्होंने किंग खान की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रितिक रोशन पर्दे के साथ अब बॉक्स ऑफिस के भी सुपर हीरो बन गए हैं। ऐसा उन्होंने किंग खान की चेन्नई एक्सप्रेस का एक दिन में सबसे अधिक कमाई करने का रिकॉर्ड तोड़कर किया है। कृष 3 ने एक दिन में 36 करोड़ की कमाई करके चेन्नई एक्सप्रेस का 33.10 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस तरह कृष-3 ने चार दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करके 100 क्लब में अपनी जगह बना ली है। 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली कृष-3 24वीं फिल्म है।

कृष-3 का रिव्यू पढ़ें

यह कारनामा कृष-3 ने रिलीज के चौथे दिन 36 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करके किया। इससे पहले चेन्नई एक्सप्रेस ने रिलीज के पहले ही दिन 33.10 करोड़ रुपए कमाए थे।

कृष-4 भी बनाएंगे राकेश रोशन

एक दिन सबसे ज्यादा कमाई के रिकॉर्ड के बावजूद भी कृष 3 चेन्नई एक्सप्रेस का तीन दिनों में 100 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। फिर भी कृष 3 सलमान की एक था टाइगर को पछाड़ते हुए 4 दिनों में सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली दूसरी फिल्म बन गई है, जिसके आगे केवल चेन्नई एक्सप्रेस है। इसके पहले यह रिकॉर्ड एक था टाइगर के पास था जिसने पांच दिनों में 100 करोड़ कमाए थे। इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर लगता है कि आगे अभी कई रिकॉर्ड टूटने के इंतजार में हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर