विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जिला गाजियाबाद' को पीछे छोड़ 'काय पो छे आगे'

By Edited By:
Published: Tue, 26 Feb 2013 12:13 PM (IST)Updated: Tue, 26 Feb 2013 12:30 PM (IST)

पिछले हफ्ते रिलीज हुई अभिषेक कपूर की काय पो छे को उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पद उड़ान मिली। रिलीज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले हफ्ते रिलीज हुई अभिषेक कपूर की काय पो छे को उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर उड़ान मिली। रिलीज से पहले इस फिल्म की काफी चर्चा थी। धुआंधार प्रचार से दर्शकों में जिज्ञासा बढ़ गई थी। शुक्रवार को इस फिल्म का कलेक्शन साड़े चार करोड़ के लगभग रहा,जो रविवार को 7 करोड़ से अधिक हो गया।

इन दिनों सफल फिल्मों के कलेक्शन का यही पैटर्न है। पहले दिन के कलेक्शन का डेढ़ गुना कलेक्शन रविवार को हो जाना चाहिए। इस लिहाज से जिला गाजियाबाद शुक्रवार की संतोषजनक कलेक्शन के बावजूद अगले दिनों में नहीं बढ़ सकी। शुक्रवार को साढ़े तीन करोड़ का कलेक्शन शनिवार को घटा और फिर रविवार को साढ़े तीन करोड़ पर ही अटक गया।

-अजय ब्रह्मात्मज

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर