विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हिम्मतवाला' ने किया निराश, कमाए सिर्फ 30 करोड़

By Edited By:
Published: Mon, 01 Apr 2013 01:25 PM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2013 01:38 PM (IST)

सच है कि दर्शकों की रुचि और रुझान का सही अनुमान कोई भी नहीं लगा सकता। अपनी फूहड़ फिल्मों से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सच है कि दर्शकों की रुचि और रुझान का सही अनुमान कोई भी नहीं लगा सकता। अपनी फूहड़ फिल्मों से कामयाब हुए साजिद खान को अहंकार था कि उनकी फिल्मों से दर्शकों का सीधा रिश्ता है। फिल्म समीक्षक भले ही उनकी फिल्मों की धज्जियां उड़ाते रहें। दर्शक उनकी फिल्में पसंद करते हैं। 'हिम्मतवाला' ने उनके इस अंधविश्वास को तोड़ दिया।

पिछले हफ्ते रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स आफिस पर पस्त दिख रही है। शुक्रवार को फिल्म को सामान्य ओपनिंग मिली और कलेक्शन 12 करोड़ के लगभग रहा। निर्माता और वितरक को अनुमान था कि चलन के मुताबिक शनिवार और रविवार को कलेक्शन बढ़ेगा, लेकिन शनिवार को कलेक्शन 7 करोड़ के लगभग रहा। रविवार को कलेक्शन थोड़ा बढ़ा, फिर भी शुक्रवार के 12 करोड़ से कम ही रहा। यह सबूत है कि दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया है। साजिद खान की 'हिम्मतवाला' को सिंगल स्क्रीन से ही थोड़ा सहारा मिला है। 'हिम्मतवाला' का वीकएंड कलेक्शन लगभग 30 करोड़ रहा।

-अजय ब्रह्मात्मज

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर