विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सूरज और आथिया की 'हीरो' ने पहले दिन कमाए 6.85 करोड़

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 12 Sep 2015 02:01 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2015 02:20 PM (IST)

सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी की शुकवार को रिलीज हुई डेब्यू फिल्म 'हीरो' ने 6.85 करोड़ का कलेक्शन किया। स्टार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी की शुकवार को रिलीज हुई डेब्यू फिल्म 'हीरो' ने 6.85 करोड़ का कलेक्शन किया। स्टार कास्ट न्यू कमर्स होने की वजह से पहले दिन के इस कलेक्शन को अच्छा माना जा रहा है।

फिल्म रिव्यूः हीरो (2.5 स्टार)

ये फिल्म 1983 में आई सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' की रीमेक है।

व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'हीरो ने शुक्रवार को भारत में 6.85 करोड़ का बिजनेस किया। न्यूकमर्स की फिल्म के लिए बहुत अच्छा है। दमदार वीकेंड के लिए शनिवार और रविवार को बिजनेस में बढ़ोतरी की जरूरत है।'

आलोचकों की तरफ से फिल्म को कुछ खास प्रशंसा नहीं मिल सकी है लेकिन साथ में कोई बड़ी फिल्म रिलीज न होने की वजह से माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हो सकती है।