Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Box Office:गोलमाल अगेन 24वें दिन हुई 200 करोड़ क्लब में शामिल

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Tue, 14 Nov 2017 11:55 AM (IST)

    ये गोलमाल सीरीज़ की चौथी फिल्म थी, जो सात साल बाद आई। अब पांचवी बार गोलमाल कब होगा ?

    Box Office:गोलमाल अगेन 24वें दिन हुई 200 करोड़ क्लब में शामिल

    मुंबई। रोहित शेट्टी निर्देशित गोलमाल अगेन ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 24वें दिन 200 करोड़ रूपये का आंकड़ा छू लिया है। इस फिल्म की शुरूआती तूफ़ानी कमाई के हिसाब से ये थोड़ी देर से सही पर दुरुस्त सफ़र रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोलमाल अगेन ने चौथे वीक में रविवार को एक करोड़ 69 लाख रूपये का कलेक्शन किया और अब फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 201 करोड़ 43 लाख रूपये हो गया है। बाहुबली-द कन्क्लूजन को अगर उसके डब वर्ज़न के कारण छोड़ दिया जाय तो गोलमाल अगेन साल 2017 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म पहले ही बन चुकी थी और अब डबल हंड्रेड कर एक नया मुकाम हासिल किया है। इस दिवाली पर 30 करोड़ 14 लाख रूपये से ओपनिंग लेने वाली गोलमाल अगेन तीसरे वीकेंड पर भी दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म है। फिल्म ने दिवाली पर रिलीज़ हो कर 300 करोड़ रूपये वर्ल्ड वाइड कलेक्शन करने का रिकार्ड अपने नाम करने के साथ, नार्थ अमेरिका में अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली कॉमेडी फिल्म भी बन गई है। गुजरात के बॉक्स ऑफ़िस पर छप्पर फाड़ कमाई करने वाली गोलमाल अगेन, अजय देवगन की पहली और डायरेक्टर रोहित शेट्टी की दूसरी दोहरा शतक लगाने वाली फिल्म है। रोहित शेट्टी ने फिल्म की इस सफ़लता को लेकर दुनिया भर में गोलमाल फ्रेंचाइजी को पसंद करने वालों को दिल से धन्यवाद दिया है।

    यह भी पढ़ें:अक्षय कुमार ने हटाया सस्पेंस से पर्दा, बताया कब आएगी 2. 0 और पैडमैन

    ट्रेड सर्किल के मुताबिक शुरुआती दिनों में तीन से चार करोड़ और पहले 21 दिनों में एक करोड़ रूपये से ऊपर का कलेक्शन हासिल करने वाली फिल्म की रफ़्तार चौथे हफ़्ते में थोड़ी कमजोर हुई, जिसके चलते फिल्म को 24वें दिन 200 करोड़ मिले।फिल्म ने पहले वीकेंड में 136 करोड़ आठ करोड़ रूपये की कमाई की और दूसरे वीकेंड में 31 करोड़ 44 लाख रूपये की। जहां तक अजय देवगन की फिल्मों की बात की जाय साल 2014 में आई रोहित शेट्टी डायरेक्टेड सिंघम रिटर्न्स को 140 करोड़ 62 लाख रूपये का लाइफ़ टाइम कलेक्शन मिला था। रोहित शेट्टी को दूसरा डबल हंड्रेड साल 2013 में आई शाहरुख़ खान स्टारर चेन्नई एक्सप्रेस से मिला था जिसकी कमाई 227 करोड़ 18 लाख रूपये रही। पिछले पांच वर्षों में 200 करोड़ क्लब से ऊपर हिंदी फिल्मों में तीनों खांस के अलावा सिर्फ रितिक रोशन को एंट्री मिली है- 

    साल 2016

    दंगल 387 करोड़ 39 लाख रूपये

    सुलतान 300 करोड़ 45 लाख

    साल 2015

    बजरंगी भाईजान 320 करोड़ 34 लाख

    प्रेम रतन रतन धन पायो 207 करोड़

    साल 2014

    पीके 339 करोड़ 50 लाख

    किक 223 करोड़

    हैप्पी न्यू ईयर 205 करोड़

    साल 2013

    धूम 3 280 करोड़ 25 लाख

    कृष 3 240 करोड़ 50 लाख

    चेन्नई एक्सप्रेस 227 करोड़ 18 लाख

    साल 2012 में कोई फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 200 करोड़ नहीं कमा पाई। सलमान खान की एक था टाइगर का कलेक्शन 198 करोड़ रूपये था।

    यह भी पढ़ें:'गोलमाल अगेन' 200 करोड़ से बस इतना दूर, अजय देवगन बने बॉलीवुड के बाहुबली

    कॉमेडी के साथ हॉरर को मिक्स कर रोहित शेट्टी की बनाई गई रेसिपी दर्शकों ख़ूब भाई है। पांचवी गोलमाल बनाने के भी संकेत दिए गए हैं लेकिन कब वो पता नहीं। ये गोलमाल सीरीज़ की चौथी फिल्म थी, जो सात साल बाद आई। अब पांचवी बार गोलमाल कब होगा ?