Move to Jagran APP

Box Office:बाहुबली से इतने पीछे रह कर भी गोलमाल अगेन इतनी मालामाल

अजय देवगन एंड गैंग की गोलमाल अगेन अब दिवाली ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Sun, 29 Oct 2017 03:21 PM (IST)Updated: Mon, 30 Oct 2017 12:25 PM (IST)
Box Office:बाहुबली से इतने पीछे रह कर भी गोलमाल अगेन इतनी मालामाल

मुंबई। अगर आप बाहुबली -द कन्क्लूजन के हिंदी डब वर्ज़न की 511 करोड़ रूपये की कमाई को सिर-माथे पर रख कर कुछ देर के लिए भूल जाएं तो गोलमाल अगेन इस साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन कर अब 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।

loksabha election banner

दिवाली के मौके पर रोहित शेट्टी की हिट फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी यानि गोलमाल अगेन रिलीज़ हुई थी और फिल्म ने दूसरा वीकेंड पूरा होने से पहले ही डेढ़ सौर करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। करीब 100 करोड़ रूपये में बनी गोलमाल अगेन ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर इस शनिवार को 10 करोड़ 61 लाख रूपये का कलेक्शन किया जो दूसरे शुक्रवार के सात करोड़ 25 लाख रूपये से तीन करोड़ 36 लाख रूपये ज़्यादा रहा। इसी के साथ गोलमाल अगेन का नेट इंडिया कलेक्शन नौ दिन में 153 करोड़ 94 लाख रूपये हो गया है। गोलमाल अगेन अब इस साल रिलीज़ हुई फिल्मों में बाहुबली 2 हिंदी डब के बाद दूसरे नंबर पर है (ओरिजनल हिंदी में पहले नंबर पर) जबकि वरुण धवन की जुड़वा 2, 138 करोड़ 41 लाख के साथ तीसरे स्थान पर आ गई है। अजय देवगन एंड गैंग की गोलमाल अगेन अब दिवाली ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है। साल 2007 के बाद से इस लिस्ट में ये फिल्में शामिल हुई हैं -

2016  ऐ दिल है मुश्किल  112 करोड़ 50 लाख रूपये

2016  शिवाय                 100 करोड़ 30 लाख

2015  प्रेम रतन धन पायो  210 करोड़

2014  हैप्पी न्यू ईयर         205 करोड़

2013  कृष 3                  244 करोड़

2012  जब तक है जान     122 करोड़

2012  सन ऑफ़ सरदार   102 करोड़

2011  रा.वन                   115 करोड़

2010  गोलमाल 3            108 करोड़

2009  ऑल द बेस्ट             42 करोड़

2008  गोलमाल रिटर्न्स         52 करोड़

2007  ओम शांति ओम         80 करोड़

यह भी पढ़ें:Box Office:गोलमाल अगेन को हफ़्ता वसूली में मिला इतना माल, जुड़वा 2 ख़तरे में

गोलमाल में इस बार अजय देवगन, अरशद वारसी , तुषार कपूर , श्रेयस तलपड़े , कुणाल खेमू , जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कालसेकर के अलावा तब्बू , परिणीति चोपड़ा, प्रकाश राज और नील नितिन मुकेश ने भी काम किया ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.