विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'एनएच 10' और 'षमिताभ' से बड़ी ओपनर बनी सनी की 'लीला'

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 11 Apr 2015 12:12 PM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2015 03:38 PM (IST)

सनी लियोन की फिल्म 'एक पहेली लीला' दर्शकों के बीच काफी चर्चा में थी। फिल्म ने रिलीज के दिन बॉक्स-ऑफिस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सनी लियोन की फिल्म 'एक पहेली लीला' दर्शकों के बीच काफी चर्चा में थी। सनी ने इस फिल्म में गांव की गोरी से लेकर लंदन की ग्लैमरस मॉडल तक कई अवतार रखे हैं। फिल्म ने रिलीज के दिन बॉक्स-ऑफिस पर 5.30 करोड़ का कलेक्शन किया है जो अनुष्का शर्मा की 'एनएच 10', अमिताभ बच्चन-धनुष की 'षमिताभ' और सुशांत सिंह राजपूत की 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' से ज्यादा है।

'एनएच 10' ने रिलीज के दिन 3.35 करोड़, 'षमिताभ' ने 3.50 करोड़ जबकि 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' ने 4.20 करोड़ का कलेक्शन किया था।

फिल्म रिव्यू : एक पहेली लीला (1.5 स्टार)

फिल्म को सिंगल स्क्रीन पर ज्यादा दर्शक मिल रहे हैं। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'एक पहेली लीला ने शुक्रवार को भारत में 5.30 करोड़ा का बिजनेस किया। सिंगल स्क्रीन पर मजबूत कमाई कर रही है।'

हालांकि आलोचकों ने फिल्म को नकार दिया है लेकिन पहले दिन के कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि ये जल्द ही फिल्म की लागत(15 करोड़) बटोर लेगी। बॉबी खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जय भानुशाली, रजनीश दुग्गल और राहुल देव भी अहम किरदारों में हैं।

कल्कि कोचलिन की फिल्म में छिपी है इनकी जिंदगी की सच्चाई