रजनीकांत पर भारी पड़ी टाइगर श्रॉफ की 'हीरोपंती'
दक्षिण के सुपर स्टार रजनीकांत की 'कोचडयान' और टाइगर श्रॉफ की 'हीरोपंती' एक ही दिन रिलीज हुई। 'कोचडयान' ने दक्षिण में अ'छा कलेक्शन किया है। हिंदी में 'कोचडयान' का वीकएंड कलेक्शन लगभग सात करोड़ रहा, जबकि नए चेहरे टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने 20 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया।
मुंबई (अजय ब्रह्मात्मज)। दक्षिण के सुपर स्टार रजनीकांत की 'कोचडयान' और टाइगर श्रॉफ की 'हीरोपंती' एक ही दिन रिलीज हुई। 'कोचडयान' ने दक्षिण में अच्छा कलेक्शन किया है। हिंदी में 'कोचडयान' का वीकएंड कलेक्शन लगभग सात करोड़ रहा, जबकि नए चेहरे टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने 20 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया।
शुक्रवार को लगभग 6.5 करोड़ से फिल्म की शुरुआत हुई। शनिवार को इस फिल्म का कलेक्शन गिरा, लेकिन रविवार को यह कलेक्शन बढ़ कर 8 करोड़ से ज्यादा हो गया। नवोदित हीरो की फिल्म के लिए यह कलेक्शन संतोषजनक है।
माना जा रहा है कि 'हीरोपंती' हिट हो जाएगी। बॉक्स आफिस पर नए चेहरों की फिल्मों को मिल रहे कलेक्शन से ऐसा लग रहा है कि उनमें दर्शकों का भरोसा बढ़ा रहा है।