विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर भारत में खूब चली औरंगजेब, कमाए 13 करोड़

By Edited By:
Published: Tue, 21 May 2013 11:27 AM (IST)Updated: Tue, 21 May 2013 02:15 PM (IST)

अतुल सभरवाल की फिल्म औरंगजेब की कहानी गुड़गांव की थी। हो सकता है इसी वजह से दिल्ली और उसके आसपास ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अतुल सभरवाल की फिल्म औरंगजेब की कहानी गुड़गांव की थी। हो सकता है इसी वजह से दिल्ली और उसके आसपास के दर्शकों ने इसे अधिक पसंद किया। उत्तर भारत के अन्य शहरों में भी इसे मुंबई और पश्चिम भारत की तुलना में अधिक दर्शक मिले। इन दिनों कामयाब फिल्मों के कलेक्शन का पैटर्न है कि शनिवार का कलेक्शन शुक्रवार से 20 से 50 प्रतिशत ज्यादा हो। यह गति रविवार को भी बनी रहे। औरंगजेब के कलेक्शन में शनिवार को कोई खास बढ़ोत्तरी नहीं हुई। रविवार को अवश्य कलेक्शन थोड़ा बढ़ा। शुक्रवार को औरंगजेब ने 3 ़0 करोड़ का कलेक्शन किया,जो रविवार को 3 करोड़ के लगभग पहुंचा। औरंगजेब का वीकएंड कलेक्शन 13 करोड़ के लगभग रहा। यशराज फिल्म्स की औरंगजेब को उत्तर भारत के दर्शकों ने संभाल लिया।

-अजय ब्रह्मात्मज

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर