फरहान और जोया की जोड़ी फिर होगी साथ
मुंबई। एक बार फिर फरहान अख्तर और उनकी बहन जोया अख्तर की जोड़ी साथ काम करेगी। जोया अख्तर और फरहान तीसरी फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में जोया प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह को कास्ट करेंगी।

पढ़ें : तो अब फिल्मों के जरिए समाज सेवा करेंगे फरहान अख्तर
सूत्रों ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी इच्छुक हैं,वहीं रणवीर और पीसी दोनों भाई बहन का रोल अदा करेंगे। हालांकि अब तक फिल्म का टाइटल तय नहीं हुआ है। तीन लोगों को फिल्म के लिए कास्ट कर लिया गया है, लेकिन अभी भी दो और अभिनेता की जरूरत है।
जोया पहले रियल लाइफ में चचेरे भाई बहन करीना कपूर और रणबीर कपूर को फिल्म में लेना चाहती थीं, लेकिन कुछ कारणों की वजह से ऐसा हो नहीं पाया। इसलिए रणवीर और प्रियंका को चुना गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले जोया ने 'लक बाई चांस और जिदंगी मिलेगी न दोबारा' जैसी जिंदादिल फिल्में बनाई हैं। दोनों फिल्मों में फरहान अख्तर की भूमिका काफी अहम थी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर