विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बी ने मांगा महिलाओं के लिए समानता का अधिकार

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 08 Mar 2015 12:23 PM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2015 01:47 PM (IST)

भारत में महिला सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन गया है। वक्त-वक्त पर फिल्म जगत के लोग भी इस मुद्दे को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। भारत में महिला सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन गया है। वक्त-वक्त पर फिल्म जगत के लोग भी इस मुद्दे को उठाते रहे हैं। अब बॉलीवुड के महानायक और बच्चियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के एंबेसडर अमिताभ बच्चन ने महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा मजबूत बताते हुए उन्हें समानता का अधिकार देने की मांग की है।

वाह! महिलाओं को मुफ्त में सेल्फ डिफेंस सिखा रहे अक्षय

बिग ने शुक्रवार को अपने ब्लॉग पर लिखा, 'महिला शक्त। महिलाओं को समानता का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाएं ज्यादा मजबूत होती हैं। जब वो समृद्ध होती हैं तो समाज समृद्ध होता है, मानवता तभी हो सकती है और महिलाओं के बिना नहीं बल्कि सिर्फ उनके साथ ही समाज बना रह सकता है।'

हिट एंड रन: सलमान के लिए मुसीबत बनेगा मृत बॉडीगार्ड

बिग बी ने ये पोस्ट होली से पहली रात को किया, जिसमें उन्होंने उत्तर भारत में खेली जाने वाली लट्ठ मार होली का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, 'उत्तर के कई राज्यों - यूपी और राजस्थान में - इस दिन महिलाएं खास होली खेलती हैं, जिसे लट्ठ मार होली कहते हैं। इस दिन वो आदमियों को गोली देती हैं और उनकी पिटाई करती हैं। लट्ठ एक तरह का डंडा होता है, जिसे आदमियों को बिना किसी प्रतिशोध के बर्दाश्त करना पड़ता है।'

बिग बी ने आगे लिखा, 'ये दिन महिलाओं के लिए होता है ताकि वो बदला ले सकें।'

अभिनेता आदित्य पंचोली को पुलिस ने किया गिरफ्तार