विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख खान ने किया कुछ ऐसा, नाराज हो गईं सोनम कपूर!

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 09 Nov 2016 09:40 AM (IST)Updated: Thu, 10 Nov 2016 08:02 AM (IST)

सोनम कपूर फिल्‍ममेकर आनंद एल राय की फेवरेट एक्‍ट्रेसेस में से एक हैं। वह चाहती हैं कि आनंद उन्‍हें अपनी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सोनम कपूर के जेनरेशन की एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, कट्रीना कैफ और अब उनसे काफी जूनियर आलिया भट्ट भी 'डियर जिंदगी' में शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी हैं। लेकिन सोनम को अभी तक शाहरुख के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका नहीं मिला है। इसे लेकर सोनम बेहद नाराज नजर आ रही हैं।

फिल्मों में अब खूब देखने को मिलेंगे 'बोल्ड' और 'इंटीमेट' सीन्स, नहीं चलेगी कैंची!

आनंद राय से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि शाहरुख के अपोजिट अभी तक दूसरी एक्ट्रेस फिल्म के लिए फाइनल नहीं हुई हैं। सूत्र ने कहा, 'सोनम, आनंद ए राय की फेवरेट एक्ट्रेस रही हैं और वह उन्हें अपनी अगली फिल्म में कास्ट करना चाह रहे हैं। फिल्म के एक रोल के लिए कट्रीना कैफ को पहले ही साइन कर लिया गया है। दूसरी एक्ट्रेस को कास्ट करना अभी बाकी है। इस बीच सोनम ने शाहरुख को मैसेज कर कहा कि वह उनके साथ काम करने को लेकर इच्छुक हैं। लेकिन शाहरुख की ओर से कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स सामने नहीं आया है। ऐसे में सोनम काफी नाराज नजर आ रही हैं।'

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि आनंद एल राय की फिल्म में शाहरुख के अपोजिट किस एक्ट्रेस को स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलता है।