दूरियां इतनी बढ़ी कि शाहिद-करीना अब कभी नहीं दिखेंगे साथ
मुंबई। करीना कपूर और शाहिद कपूर का रिश्ता बिगड़े छह साल हो गए हैं, लेकिन आज भी दोनों के बीच वही तनाव देखने को मिलता है। फिल्म जब वी मेट के बाद आज तक दोनों ने साथ में एक भी फिल्म नहीं की है। फिल्म तो दूर की बात है, दोनों साथ कहीं भी नजर नहीं आते। ऐसे में इसकी उम्मीद बहुत कम है कि दोनों कभी भी एक साथ कोई फिल्म करेंगे।
मुंबई। करीना कपूर और शाहिद कपूर का रिश्ता बिगड़े छह साल हो गए हैं, लेकिन आज भी दोनों के बीच वही तनाव देखने को मिलता है। फिल्म जब वी मेट के बाद आज तक दोनों ने साथ में एक भी फिल्म नहीं की है। फिल्म तो दूर की बात है, दोनों साथ कहीं भी नजर नहीं आते। ऐसे में इसकी उम्मीद बहुत कम है कि दोनों कभी भी एक साथ कोई फिल्म करेंगे। शाहिद कपूर ने खुद इस बात की ओर इशारा किया है।
जी हां शाहिद ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, उन्हें खुद को इस बात की उम्मीद नहीं है कि वे दोनों कभी एक साथ दिखेंगे। ये छह सालों में नहीं हुआ तो आगे भी होने के आसार कम हैं। उन्होंने कहा कि दूरियां इतनी बढ़ गईं हैं कि उन्हें मिटाना बहुत मुश्किल है। इससे पहले करीना ने भी किसी फिल्म में शाहिद की वजह से काम करने से मना कर दिया था।
पढ़ें : शाहिद कपूर अब नहीं करेंगे शादी
गौरतलब है कि फिल्म जब वी मेट में दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। करीना और शाहिद के रिश्ते के बारे में कौन नहीं जानता। एक वक्त था जब दोनों हर जगह साथ-साथ दिखाई देते थे, लेकिन आज एक दूसरे के आमने सामने तक नहीं आते।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर