विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के फर्स्ट लुक से प्रियंका चोपड़ा क्यों हैं गायब?

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 01 Apr 2016 01:54 PM (IST)Updated: Fri, 01 Apr 2016 06:19 PM (IST)

हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन ने हाल ही में अपनी फिल्म 'बेवॉच' का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर जारी किया है, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन ने हाल ही में अपनी फिल्म 'बेवॉच' का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर जारी किया है, मगर हैरान करने वाली बात ये है कि इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा नजर नहीं आ रही हैं। जबकि यह उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म है, वहीं हाल के दिनों में प्रियंका चोपड़ा ने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान और भी मजबूत की है।

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को शादी के लिए किया प्रपोज

ड्वेन जॉनसन ने इसके साथ लिखा, ''EXCLUSIVE FIRST LOOK: Our entire #BAYWATCH squad.''

हो सकता है प्रियंका चोपड़ा अपने इंटरनेशनल टीवी शो 'क्वांटिको' के शूट के कारण इस 'बेवॉच' टीम का हिस्सा ना बन पाई हों, फिर भी जिस फिल्म में वो विलेन का दमदार किरदार निभा रही हों और उस फिल्म के फर्स्ट लुक में ना हों, ये बात उनके फैंस को जरूर हैरान करने वाली है।

खैर, प्रियंका चोपड़ा 'बेवॉच' और 'क्वांटिको' दोनों को एक साथ शूट करने में व्यस्त हैं। वैसे 'बेवॉच' का शुरू होने पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें ड्वेन जॉनसन उन्हें बड़ा स्टार बताते हुए नजर आए थे। इसके साथ-साथ आपको यह भी बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा की तरह इन दिनों दीपिका पादुकोण भी अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'xxx' में व्यस्त हैं, जिसमें उनके अपोजिट स्टार विन डीजल होंगे।

VIDEO: देखिए 'द कपिल शर्मा शो' का नया प्राेमो जो है काफी मजेदार