विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये है बॉलीवुड सितारों का सीक्रेट न्‍यू ईयर प्‍लान!

By rohit guptaEdited By:
Published: Mon, 29 Dec 2014 09:03 AM (IST)Updated: Mon, 29 Dec 2014 09:05 AM (IST)

2015 के लिए उल्‍टी गिनती शुरू हो गई है और बॉलीवुड सितारे न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए अपनों के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 2015 के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है और बॉलीवुड सितारे न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए अपनों के साथ विदेश जाने की तैयारी में हैं। कुछ सितारों ने ट्रिप प्लान की है तो कुछ काम के सिलसिले में इस बार घर से दूर विदेशों में नया साल मनाएंगे।

शाहरुख खान और गौरी

शाहरुख इस बार दुबई में नया साल मनाएंगे। गौरी और उनकी बेटी सुहाना पहले से ही दुबई स्थित अपने घर पर हैं और एक पार्टी प्लान कर रही हैं। शाहरुख जल्द ही उनके साथ होंगे। शाहरुख के बेटे आर्यन भी अपने परिवार के पास आ जाएंगे।

रितिक रोशन

रितिक रोशन के दोनों बेटे रिदान और रेहान पिछले हफ्ते ही अपने पापा से मिलने के लिए दुबई गए थे। वहां एक कमर्शियल शूट के लिए रितिक परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए दुबई में ही रुक गए। रितिक के साथ उनके मां पिंकी और पिता राकेश रोशन भी हैं।

श्रीदेवी और बोनी कपूर

श्रीदेवी भी अपने प्रोड्यूसर पति बोनी कपूर और बेटियों जाह्नवी तथा खुशी के साथ दुबई पहुंच गई हैं। वो पूरे परिवार के साथ वहीं न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगी।

रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ

रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ लंदन के लिए रवाना हो चुके हैं। यहां दोनों कट्रीना के परिवार के साथ न्यू ईयर मनाएंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान रणबीर कैट की मां से शादी के लिए उनकी बेटी का हाथ मांग सकते हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

अनुष्का शर्मा अपने क्रिकेटर बॉयफ्रेंड के साथ नया साल मनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं। विराट वहां मेलबर्न में चल रहे टेस्ट मैच में खेल रहे हैं।

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा

आजकल एक-दूसरे के नजदीक आए 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के को-स्टार आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी न्यू ईयर साथ मनाने का प्लान कर रहे हैं। दोनों जल्द ही न्यू यॉर्क के लिए रवाना हो सकते हैं।

सैफ अली खान और करीना कपूर

अक्सर कई मौकों को विदेशों में सेलिब्रेट करने वाले सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर इस बार न्यू ईयर मनाने के लिए स्विट्जरलैंड जाएंगे।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

दीपिका अपने परिवार के साथ न्यू ईयर के लिए काम से ब्रेक लेकर मालदीव्स गई हैं। उनके को-स्टार और 'सिर्फ अच्छे दोस्त' रणवीर सिंह भी उनसे मिलने के लिए वहां जा सकते हैं।

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर और वरुण धवन फिलहाल लॉस एंजलिस में अपनी अगली फिल्म 'एबीसीडी 2' की शूटिंग कर रहे हैं। इस बार वो फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ वहीं नया साल मनाएंगी।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

अक्षय इस बार नए साल पर परिवार के साथ साउथ अफ्रीका में होंगे। आज उनकी ट्विंकल का बर्थ डे है और वो इसे सेलिब्रेट करने के लिए पहले ही वहां पहुंच गए हैं। उनके साथ बेटा आरव और बेटी नितारा भी है।

प्रियंका चोपड़ा और रणदीप हुड्डा भी अपने-अपने परिवारों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए गोवा जा रहे हैं। जैकलीन फर्नांडीस बहरीन जाएंगी, जहां उनका परिवार रहता है। फिल्म निर्देशक फराह खान अपने पति शिरीष कुंदर और तीनों बच्चों के साथ लंदन में हैं और वहीं नया साल मनाएंगी।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी बेटी के साथ न्यू ईयर मनाने के लिए विदेश के लिए रवाना हो गए हैं लेकिन इस बात का पता नहीं चल सका है कि तीनों कहां गए हैं।