विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें, शाहरुख से मिलने 'दिलवाले' के सेट पर कौन एक्‍ट्रेस पहुंचीं

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 28 Sep 2015 10:51 AM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2015 11:17 AM (IST)

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जोया मोरानी ने हैदराबाद में फिल्‍म 'दिलवाले' के सेट पर जाकर शाहरुख खान, वरुण धवन और रोहित शेट्टी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जोया मोरानी ने हैदराबाद में फिल्म 'दिलवाले' के सेट पर जाकर शाहरुख खान, वरुण धवन और रोहित शेट्टी से मुलाकात की और उन्होंने इस शुक्रवार रिलीज हुई जोया मोरानी की फिल्म 'भाग जॉनी' के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस फिल्म में कुणाल खेमू लीड हीरो के रोल में हैं। वो खास तौर से शाहरुख से मुलाकात करने को लेकर काफी उत्साहित थीं। उन्होंने भी जोया को बहुत सारा प्यार दिया। ये तस्वीर इसका गवाह है। आप भी देंखे दोनों की ये प्यारी तस्वीर।

जोया ने कहा कि यह शाहरुख सर का प्यार है जो उन्होंने उनके साथ मुलाकात की और कुछ पल साथ में बिताया। वो उनकी तरह ही कड़ी मेहनत करना चाहती हैं। वरुण धवन के साथ भी उन्हें मिलकर काफी अच्छा लगा। इस खास मुलाकात की कुछ तस्वीरें सिर्फ आपके लिए।

फिल्म 'दिलवाले' में शाहरुख-काजोल के साथ वरुण धवन भी अहम भूमिका में हैं।

जोया ने उन जैसी न्यूकमर एक्ट्रेस का इतना प्यारा स्वागत करने के लिए पूरी 'दिलवाले' टीम का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि यह फिल्म जरूर ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है। इस फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं।

जोया की फिल्म 'भाग जॉनी' को समीक्षकों से सराहना मिली है।