विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फोटोग्राफर्स पर भड़क उठे वरुण धवन, पर इस अंदाज में भी कैमरे में हुए कैद

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 17 Jan 2016 10:03 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2016 10:35 AM (IST)

बॉलीवुड एक्‍टर वरुण धवन एक पार्टी से लौट रहे थे। तभी कुछ ऐसा हुआ कि वो फोटोग्राफर्स पर भड़क उठे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन हाल ही में फोटोग्राफर्स पर भड़क गए। मामला मुंबई के जूहू स्थित बंगले के पास का था। वहां तेज आवाज में म्यूजिक बजाया जा रहा था। पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने म्यूजिक बंद करवा दिया। तभी वरुण धवन भी वहां से गुजरे। वो एक पार्टी से लाैट रहे थे।

सिद्धार्थ ने बर्थडे पर आलिया संग केक के बदले काटा कुछ और

रात करीब दस बजे की घटना थी। आसपास पुलिस को देख कुछ फोटोग्राफर्स भी वहां पहुंच गए। मगर वरुण धवन को देखते ही उन्होंने उनकी तस्वीरें खिंचनी शुरू कर दी। ऐसे में वरुण धवन काफी नाराज हो गए। वो बिल्कुल भी इसके मूड में नहीं थे। हालांकि फोटोग्राफर्स ने वरुण के इस अंदाज को भी कैमरे में कैद कर लिया। पिछले दिनों ही खबर आई थी कि वरुण धवन को चोट लग गई है। लगता है कि वो इस चोट से तेजी से उबर रहे हैं। हाल ही में उन्हें जिम में वर्कआउट करते देखा गया था।

डायरेक्टर नीरज पांडे को क्यों बोलना पड़ा, मैं नहीं हूं वो आदमी

वरुण धवन जल्द ही अपने भाई रोहित धवन की फिल्म 'ढिसूम' में नजर आएंगे। वो इसके लिए खूब मेहनत भी कर रहे हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी होंगे। आपको बता दें कि वरुण धवन की पिछली फिल्म 'एबीसीडी 2' थी, जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इसके साथ ही श्रद्धा कपूर के साथ उनकी जोड़ी की भी काफी सराहना हुई थी। दोनों पहली बार सिल्वर स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे।