विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वरुण धवन और अर्जुन कपूर एक ही लड़की को कर रहे थे डेट और फिर...!

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 20 Oct 2016 09:08 AM (IST)Updated: Thu, 20 Oct 2016 09:22 AM (IST)

अच्‍छी दोस्‍ती होने के बावजूद वरुण धवन को पता ही नहीं चला कि वह जिस लड़की को डेट कर रहे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वरुण धवन और अर्जुन कपूर बहुत अच्छे दोस्त हैं। इनकी दोस्ती सालों पुरानी है। लेकिन एक समय ये दुश्मन भी बन गए थे, वो भी एक लड़की के लिए। शो 'यारों की बारात' में इस बात का खुलासा खुद वरुण और अर्जुन ने किया। हालांकि इनके बीच अब ये दुश्मनी खत्म हो चुकी हैं, क्योंकि ये लड़की इन दोनों की जिंदगी से दूर हो चुकी है।

अर्जुन ने एक बार बताया था कि वह वरुण ही नहीं उनके बड़े भाई रोहित के भी दोस्त रहे हैं। वह तीनों मिलकर खूब मस्ती किया करते थे। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इतनी अच्छी दोस्ती होने के बावजूद वरुण को पता ही नहीं चला कि वह जिस लड़की को डेट कर रहे हैं, उसी लड़की के साथ अर्जुन भी रिलेशनशिप में हैं। ये लड़की अर्जुन और वरुण को एक ही समय डेट कर बेवकूफ बना रही थी।

वरुण धवन को झटका, क्या टूट गई 300 करोड़ की डील?

एक अखबार की खबर के मुताबिक, ये बात उन दिनों की है जब वरुण और अर्जुन ने ही एक्टिंग स्कूल में एडमिशन लिया था। यहां वरुण और अर्जुन एक ही लड़की पर फिदा हो गए। ये लड़की भी बेहद चलाक निकली, दोनों को ही डेट करने लगी। ये लड़की किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं थी। लेकिन जब वरुण और अर्जुन को पता चला कि वो दोनों एक ही लड़की को डेट कर रहे हैं, तो उन्हें अपने ऊपर शर्म आई। ऐसे में एक-दूसरे से लड़ने की बजाए, इन्होंने इस लड़की को एक साथ छोड़ने में ही भलाई समझी।

ऐसे ही वरुण-अर्जुन से जुड़े कई और राज शो के दौरान जानने को मिलेंगे। वैसे बता दें कि अर्जुन और वरुण अच्छे दोस्त हैं, लेकिन अभी तक इन्हें साथ में किसी फिल्म में काम करने का मौका नहीं मिला है।

सोनाक्षी सिन्हा को है इस हीरो से चिढ़ , साथ काम करने से साफ़ किया मना