विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये कलाकार कराने जा रहा है अपना लिंग परिवर्तन!

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 21 May 2015 08:08 AM (IST)Updated: Thu, 21 May 2015 08:36 AM (IST)

सबको अपनी जिंदगी अपने तरीके से बिताने का हक है। पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी और टीवी रियलिटी शो के कलाकार ब्रूस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सबको अपनी जिंदगी अपने तरीके से बिताने का हक है। पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी और टीवी रियलिटी शो के कलाकार ब्रूस जेनर अपना लिंग परिवर्तन कराने के लिए सर्जरी की योजना बना रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद ब्रूस ने किया है। वह मशहूर टीवी रियलिटी शो स्टार किम करदाशियां के सौतेले पिता हैं।

रिचा चड्ढा की फिल्म ने कान्स फेस्टिवल में बढ़ाया भारत का मान

यह बात तब सामने आई जब 65 वर्षीय ब्रूस अपनी सौतेली बेटी किम करदाशियां के साथ 'कीपिंग अप विद द करदाशियंस : अबाउट ब्रूस' के पहले हिस्से में उनसे चर्चा कर रहे थे।

किम ने उनसे पूछा कि क्या वह खुद को पूरी तरह से औरत में तब्दील करने की योजना बना रहे हैं। जवाब में ब्रूस ने कहा, 'भविष्य में मैं खुद को उसी रूप में देखता हूं।'

ट्विटर पर सोनम का उड़ा मजाक, किसी ने चिडि़या तो किसी ने कहा गोभी

इसके अलावा पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी ने यह भी बताया कि उन्होंने सर्जरी के लिए दिन तय कर लिया है। उन्होंने किम को बताया कि लिंग परिवर्तन से पहले अपने चेहरे के साथ भी कुछ करने की उनकी योजना हैं। अपनी बेटियों क्लोए करदाशियां और केंडल जेनर के साथ बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि अगले बसंत में वह सर्जरी करवाएंगे।