विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वरुण और श्रद्धा के बीच आखिर चल क्‍या रहा है?

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 24 Apr 2015 10:08 AM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2015 11:05 AM (IST)

फिल्‍म 'आशिकी 2' में श्रद्धा कपूर की आदित्‍य रॉय कपूर के साथ जोड़ी काफी हिट हुई थी। अब वह पहली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'आशिकी 2' में श्रद्धा कपूर की आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ी काफी हिट हुई थी। अब वह पहली बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'एबीसीडी 2' में रोमांस फरमाती नजर आएंगी। खैर, ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा कि इनकी ऑन स्क्रीन जोड़ी दर्शकों के बीच कितनी हिट हो पाएगी, मगर इनकी ऑफ स्क्रीन केमेस्ट्री जबरदस्त है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर तो दोनों ने सभी को चौंका ही दिया!

भारत में 'मर्दानगी' को फिर से परिभाषित करने की है जरूरत : आमिर

इस मौके पर वरुण और श्रद्धा खूब मस्ती करते और हंसते नजर आए। खास तौर से श्रद्धा को देख सभी हैरान थे। वो बिल्कुल खुलकर नजर आईं और वरुण के साथ उनकी जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली। जाहिर है ऐसे में दर्शकों की दोनों को ऑन स्क्रीन एक साथ देखने की चाहत और बढ़ जाएगी।

अर्जुन कपूर खुलकर बोले, मुझे चाहिए ऐसी बीवी

रेमो डिसूजा की इस फिल्म में वरुण और श्रद्धा के साथ कई और डांसर भी हैं, जो फिल्म 'एबीसीडी' में नजर आ चुके हैं। वरुण और श्रद्धा अपने अनोखे डांस मूव्स से भी दर्शकों को काफी चौंकाने वाले हैं। अब तो बस फिल्म 'एबीसीडी 2' के रिलीज होने का इंतजार है। वैसे दोनों की केमेस्ट्री देख आप भी यही सवाल कर बैठेंगे आखिर इनके बीच चल क्या रहा है?