विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा के मामले से सबक लेंगे सितारे?

By Monika SharmaEdited By:
Published: Fri, 28 Nov 2014 09:53 AM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 10:21 AM (IST)

इसी महीने पुलिस ने मुंबई के वर्सोवा में जिस स्पा में सेक्स-रैकेट का भांडाफोड़ किया था, वो प्रियंका चोपड़ा की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इसी महीने पुलिस ने मुंबई के वर्सोवा में जिस स्पा में सेक्स-रैकेट का भांडाफोड़ किया था, वो प्रियंका चोपड़ा की प्रॉपर्टी बताई जा रही है। प्रियंका ने ये प्रॉपर्टी किराए पर दी थी। कल ही हमने खुलासा किया था कि इस प्रॉपर्टी का इस्तेमाल सेक्स रैकेट चलाने के लिए किया जा रहा था।

यहां से स्पा के मैनेजर दिनेश चंद्रकांत और तीन महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। स्पा मानिक सोनी नाम के उस शख्स का है, जिसकी टीवी और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बीच अच्छी पैठ बताई जाती है।

7 नवंबर को वर्सोवा पुलिस ने को खबर मिली थी कि शास्त्री नगर के वास्तु प्रीसिंक्ट बिल्डिंग में स्थित कैरिज्म स्पा एंड ब्यूटी सेंटर में चोरी-छुपे सेक्स-रैकेट चलाया जा रहा है। खबर के आधार पर पुलिस ने एक कर्मी को ग्राहक बनाकर वहां भेजा और इसकी पुष्टि होने पर वहां छापे-मारी कर इसका भांडाफोड़ किया।

प्रियंका चोपड़ा ने इसपर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। ये मामला सभी सेलेब्रिटीज के लिए एक सबक की तरह है क्योंकि वो अक्सर अपनी प्रॉपर्टी को अपने पर्सनल स्टाफ के भरोसे छोड़ देते हैं। सेलेब्रिटीज को अपनी प्रॉपर्टी को किराये पर देने से पहले पूरी जांच पड़ताल करनी चाहिए। साथ ही उन्हें समय-समय पर इसकी जांच करनी चाहिए कि उनकी प्रॉपर्टी पर कोई गैर-कानूनी काम तो नहीं चल रहा।

पढ़ेंः प्रियंका चोपड़ा की प्रॉपर्टी में चल रहा था सेक्स रैकेट

पढ़ेंः जब सेट पर बेहोश हो गईं प्रियंका चोपड़ा!