VIDEO : देखें धोनी की फिल्म का नया गाना 'हर गली में धोनी है'
लोगों के बीच 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। अब मेकर्स ने एक नया गाना रिलीज किया है, जो लोगों के बीच इस फिल्म के प्रति उत्सुकता को और भी बढ़ा देगा।

मुंबई (जेएनएन)। भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। इसमें सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी की मुख्य भूमिका निभाई है। लोगों के बीच 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। अब मेकर्स ने एक नया गाना रिलीज किया है, जो लोगों के बीच इस फिल्म के प्रति उत्सुकता को और भी बढ़ा देगा।
बचपन में ऐसी दिखती थीं करीना, बर्थडे पर करिश्मा ने शेयर की तस्वीर
इस गाने के बोल हैं 'हर गली में धोनी है', जिसे रोचक कोहली ने गाया है और मनोज मुंताशिर ने लिरिक्स लिखे हैं। वहीं इसे 16 भारतीय शहरों में 104 लोकेशन पर शूट किया गया है, इसमें धोनी के फैंस को क्रिकेट खेलते दिखाया गया है। आप भी इसका लुत्फ उठाएं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।