विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO : 'फैन' के फर्स्ट सॉन्ग में शाहरुख को इतना यंग देख रह जाएंगे दंग

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 17 Feb 2016 01:09 PM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2016 02:25 PM (IST)

शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल इस फिल्म का पहला गाना 'जबरा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल इस फिल्म का पहला गाना 'जबरा फैन' रिलीज हो गया है। यह वाकई में शाहरुख के फैंस को काफी अपना सा लगेगा। इस फिल्म में शाहरुख डबल रोल में नजर आएंगे। एक रोल सुपरस्टार आर्यन खन्ना का और दूसरा रोल उनके सबसे बड़े फैन गौरव का है।

'फैन' का फर्स्ट सॉन्ग देखने के लिए यहां क्लिक करें

यह गाना गौरव पर फिल्माया गया है, जिसके रोल में शाहरुख बिल्कुल फिट नजर आ रहे हैं। वो बिल्कुल 24-25 साल के किसी युवक के समान लग रहे हैं। उन्हें देखकर किसी को भी हैरानी हो सकती है। पूरे गाने में शाहरुख दीवानों की तरह डांस करते नजर आ रहे हैं। सुपरस्टार आर्यन खन्ना के प्रति सबसे बड़े फैन गौरव की दीवानगी साफ झलक रही है।

28 साल बाद शाहरुख खान ने हासिल की ग्रेजुएशन की डिग्री

इस फैन एंथम को विशाल-शेखर की जोड़ी ने कंपोज किया है। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'फैन' 15 अप्रैल को रिलीज हो रही है। वहीं इस साल शाहरुख की फिल्म 'रईस' भी आने वाली है, जिसमें वो एक कुख्यात डॉन का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिलहाल उनके इस गाने का लुत्फ उठाइए और शाहरुख की मस्ती में खो जाइए।