विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवेक ओबेरॉय ने महिला प्रशंसकों का रखा इतना ख्‍याल...!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 11 Aug 2015 02:42 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2015 11:24 AM (IST)

हाल ही में विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड मस्ती' की शूटिंग राजकोट में चल रही थी। लोगों ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड मस्ती' की शूटिंग राजकोट में चल रही थी। लोगों ने जैसे ही सुना की विवेक भी शूटिंग कर रहे हैं तो उनके चाहने वाले भी सेट पर पहुंच गए। चूंकि विवेक अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे, इसीलिए अपने फैंस से मिलने के लिए समय नहीं निकल पा रहे थे।

ये क्या...राधे मां भी हैं एक्स पॉर्न स्टार सनी लियोन की फैन?

हालांकि कुछ जिद्दी फैंस सेट पर पूरा दिन उनका इंतज़ार करते रहे और जैसे ही विवेक शूट से फ्री हुए, वो अपने फैंस से मिलने के लिए बाहर आ गए। बाहर उन्होंने देखा कि कई लड़कियां भी उनका इंतज़ार कर रही थीं। विवेक यह देखकर हैरान रह गए। उन्होंने अपने फैंस के साथ कुछ वक्त गुजारा।

शाहिद-आलिया की फिल्म 'शानदार' का ट्रेलर हुआ जारी

ऑटोग्राफ भी दिए और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। ऐसे में रात काफी हो चुकी थी तो विवेक ने लड़कियों को उनके घर पर ड्रॉप करने के लिए ड्राइवर के साथ अपनी कार भी भेज दी। इसके बाद विवेक सेट पर तब तक इंतजार करते रहे, जब तक उनकी कार नहीं लौट आई। वाकई में विवेक का ये काम काबिल-ए-तारीफ है।