विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सना खान की इस निर्देशक संग बढ़ रही हैं नजदीकियां

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Tue, 15 Nov 2016 12:18 PM (IST)Updated: Tue, 15 Nov 2016 04:27 PM (IST)

सना खान इन दिनों अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। खबरे हैं कि वो अपनी आने वाली फिल्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सना खान जल्द ही फिल्म 'वजह तुम हो' में काफी बोल्ड अवतार में नजर आएंगी। अपनी फिल्म के साथ-साथ सना इन दिनों अपने अफेयर के लिए भी काफी सुर्खियों में हैं। खबरे हैं कि सना इन दिनों अपनी फिल्म के डायरेक्टर विशाल पांड्या को डेट कर रही हैं।

शाहरुख खान की 'डियर जिंदगी' को सेंसर बोर्ड ने इस कमेंट के साथ किया पास

खबरों की मानें तो शूटिंग के दौरान सना और विशाल के रिश्तों में काफी नजदीकियां आ गई हैं। दोनों लगातार टच में बने हुए हैं और एक दूसरे के साथ घूमते फिरते भी नजर आ जाते हैं। इतना ही नहीं विशाल ने सना के जन्मदिन पर उनकी बेहद खूबसूरत तस्वीर भी गिफ्ट की थी।

सना विशाल के साथ अफेयर की खबरों को बार बार नकार रही हैं। उनका कहना है कि विशाल उन कुछ गिने चुने लोगों में हैं जो उनके काफी करीब हैं। हम बहुत बातें करते हैं, साथ में घूमने भी जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि हमारे बीच कुछ पक रहा है। वह बहुत गुड लुकिंग हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि वह महिलाओं का सम्मान करते हैं। लेकिन हम लोग सिर्फ दोस्त हैं और इसके अलावा हमारे बीच कुछ भी नहीं है।

Photo: 'तारे जमीं पर' में आमिर खान के स्टूडेंट इशान अवस्थी हो गए हैं इतने बड़े

वहीं विशाल का कहना है कि, 'कोई भी आपके लिए कुछ न कुछ करके आपको खुश कर सकता है, लेकिन सना आपके लिए कुछ नहीं भी करके आपको खुश कर सकती हैं। सिर्फ अपनी मुस्कुराहट से।'