विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विराट को सपोर्ट करने सिडनी पहुंचीं अनुष्‍का, साथ किया डिनर

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 24 Mar 2015 09:53 AM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2015 06:33 PM (IST)

आखिरकार वही हुआ, जिसका अंदाजा था। अनुष्‍का शर्मा अपने बॉयफ्रेंड विराट कोहली को सपोर्ट करने सिडनी पहुंच ही गईं। वैसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आखिरकार वही हुआ, जिसका अंदाजा था। अनुष्का शर्मा अपने बॉयफ्रेंड विराट कोहली को सपोर्ट करने सिडनी पहुंच ही गईं। वैसे अनुष्का शर्मा अपने बॉयफ्रेंड का कोई भी मैच मिस नहीं करतीं। फिर वर्ल्ड कप मैच में भला कैसे उनका साथ छोड़तीं।

बीफ कंट्रोवर्सी पर ऋषि कपूर बोले, खाने से मत जोड़ो धर्म को

सोमवार की रात सिडनी पहुंची अनुष्का ने विराट के साथ डिनर भी किया। टीम होटल के पास ही एक रेस्तरां में दोनों साथ गए और इस दौरान किसी शोर-शराबे से बचने के लिए सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे।

कंगना के बर्थडे पर रिलीज हुआ 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का पोस्टर

आजकल अनुष्का और विराट के प्यार की हर ओर चर्चा हो रही है। हाल ही में विराट ने एक ट्वीट में अनुष्का को माई लव कहकर अपनी इस प्यार की कहानी पर मुहर भी लगा दी।

कट्रीना हो गई हैं लापता, सोशल मीडिया पर फैंस परेशान!

अनुष्का ने इससे पहले टेस्ट सीरीज के दौरान भी ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर विराट का खूब हौसला बढ़ाया था, जिसके बाद इस बल्लेबाज के बल्ले से रनों की बारिश भी हुई थी।

नौ करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपों पर भड़कीं शिल्पा शेट्टी

इस बार भी बीसीसीआई से इजाजत मिलने के बाद अनुष्का सिडनी पहुंच चुकी हैं। ऐसे में सिडनी के मैदान पर विराट अगर एक बार फिर चौके-छक्के जड़ने लगें तो फैंस को कोई हैरानी नहीं होगी।