यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
..और सीधे अनुष्का के घर पहुंच गए विराट कोहली
पता लगा है कि 2014 की स्वागत के लिए विराट कोहली पहुंचे थे अनुष्का शमा के घर। भले ही वे ...और पढ़ें

मुंबई। पता लगा है कि 2014 की स्वागत के लिए विराट कोहली पहुंचे थे अनुष्का शर्मा के घर। भले ही वे मानें या न मानें, लेकिन इतना तय है कि क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहले भी क्रिकेटर के उनके घर पहुंचने की खबर आ चुकी है और अब एक बार फिर विराट को एक्ट्रेस के घर पर पाया गया।
सूत्रों का भरोसा करें तो भारतीय टीम का यह क्रिकेटर दक्षिण अफ्रीकी दौरे से मंगलवार रात को सवा ग्यारह बजे मुंबई लौटा। जब बाकी क्रिकेटर अपनी बस की ओर रवाना हो चुके थे तो एअरपोर्ट पर यह क्रिकेटर 20 मिनट तक किसी का इंतजार करता दिखा। तभी सीन में अनुष्का शर्मा की ग्रे रंग की रेंज रोवर (7272) का प्रवेश होता है और विराट का सामान उसमें रख दिया जाता है। यह कार सिर्फ विराट के लगेज के लिए थी। विराट एक सफेद रंग की ऑडी 9045 में बैठे और एयरपोर्ट से निकल गए। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात से बुधवार शाम तक अनुष्का शर्मा के घर पर ही रुके थे।
अनुष्का ने माना, उनसे मिलने आते हैं विराट
एक्टर के एक करीबी ने बताया, अनुष्का और विराट कोहली अक्सर मिलते रहते हैं लेकिन उन्हें अक्सर साथ बाहर नहीं देखा जाता। जब भी विराट शहर में होते हैं यह जोड़ा लॉन्ग ड्राइव पर जरूर जाता है। विराट ज्यादातर अपना खाली वक्त अनुष्का के साथ ही बिताते हैं। दोनों एक-दूसरे के करीब तब आए जब उन्होंने एक शैम्पू का विज्ञापन साथ किया था। इससे पहले इस जोड़े को अनुष्का की कार में वर्सोवा इलाके में देखा गया था। इसके कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस को विराट के साथ उनकी पार्किंग में देखा गया था।
(नई दुनिया)
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
