विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्का को सरप्राइज देने जोधपुर पहुंचे विराट कोहली

By Edited By:
Published: Fri, 02 May 2014 08:35 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 02 May 2014 09:29 AM (GMT+05:30)

विराट कोहली इन दिनों आइपीएल में व्यस्त हैं लेकिन अपने प्यार के लिए उन्होंने वक्त निकाल ही लिया है। अभिनेत्री ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। विराट कोहली इन दिनों आइपीएल में व्यस्त हैं लेकिन अपने प्यार के लिए उन्होंने वक्त निकाल ही लिया है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को उनके जन्मदिन पर सरप्राइज देने के लिए वे जोधपुर पहुंच गए। उन्हें जोधपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा गया।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विराट अनुष्का को लेकर कितने गंभीर हैं। बॉलीवुड की अदाकारा अनुष्का फिलहाल यहां अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म 'एनएच 10' की शूटिंग कर रही हैं। एक मई को अनुष्का 26 साल की हो गई।

सूत्रों ने बताया कि कोहली दुबई से मुंबई पहुंचे। वहां से एयर इंडिया की फ्लाइट से जोधपुर गए। यहां से वह सीधे हेरिटेज होटल खेजड़ाला फोर्ट रवाना हुए। यहीं पर अनुष्का ठहरी हुई हैं।

पढ़ें : अनुष्का से जुड़ी खबरें

पढ़ें : तो ऐसे अनुष्का का बर्थडे खास बनाएंगे विराट