Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विनोद खन्ना का निधन , लम्बे समय से थे बीमार

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Thu, 27 Apr 2017 12:30 PM (IST)

    विनोद खन्ना पंजाब के गुरुदास पुर से सांसद भी थे।

    विनोद खन्ना का निधन , लम्बे समय से थे बीमार

     मुंबई। जाने माने फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का आज दोपहर मुंबई में निधन हो गया। वो लम्बे समय से बीमार थे और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वो 70 साल के थे।

    अमर अकबर एंथोनी , कुर्बानी और दयावान सहित 140 से अधिक फ़िल्में करने वाले विनोद खन्ना की हाल ही में एक तस्वीर भी वायरल हुई थी जिसमे वो काफी बीमार दिख रहे थे लेकिन परिवार के लोगों ने बताया था कि उनकी सेहत ठीक है। गुरुवार को मुंबई के निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। विनोद खन्ना पंजाब के गुरुदास पुर से सांसद भी थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner