विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्मों में असफल विंदू चले फिक्सिंग से पैसा कमाने

By Edited By:
Published: Tue, 21 May 2013 05:15 PM (IST)Updated: Tue, 21 May 2013 05:28 PM (IST)

नई दिल्ली। दिवगंत अभिनेता और सांसद दारा सिंह के बेटे विंदू सिंह को आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिवगंत अभिनेता और सांसद दारा सिंह के बेटे विंदू सिंह को आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

पिता दारा सिंह की वजह से विंदू का बॉलीवुड से कनेक्शन बचपन से रहा है। हालांकि विंदू ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में वो बहुत अच्छा कुछ नहीं कर पाए लेकिन कई फिल्मों में साइड रोल की वजह से भी जाने जाने लगे। विंदू 2009 में रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 3 का खिताब जीतने के बाद चर्चा में आए। उन्होंने बीते जमाने की अभिनेत्री पूनम ढिल्लन और मिस्टर इंडिया रह चुके मॉडल प्रवेश राणा को हरा कर यह खिताब जीता था। उन्हें पुरस्कार के तौर पर एक करोड़ रुपए और एक कार मिली थी।

गौरतलब है बॉलीवुड इंडस्ट्री में विंदू के पिता दिवगंत अभिनेता दारा सिंह ने विंदू को लांच किया था। विंदू को कई बार बडे़ बडे़ के यहां पार्टी में भी देखा जाता रहा है। विंदू के सलमान और अक्षय के साथ अच्छे संबंध हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर