Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    के विश्वनाथ को प्रेसिडेंट ने दिया दादा साहब फाल्के सम्मान, अनिल कपूर हुए नतमस्तक, देखें तस्वीरें

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Thu, 04 May 2017 09:29 AM (IST)

    पद्मश्री विजेता विश्वनाथ ने 5 राष्ट्रीय पुरस्कार, 20 नंदी अवार्ड (आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित), लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड सहित 10 फ़िल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त किए हैं।

    Hero Image
    के विश्वनाथ को प्रेसिडेंट ने दिया दादा साहब फाल्के सम्मान, अनिल कपूर हुए नतमस्तक, देखें तस्वीरें

    नई दिल्ली। फेमस तेलुगु फ़िल्म डायरेक्टर कसीनथुनी विश्वनाथ को साल 2016 के दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए सम्मानित किया गया। सिनेजगत में यह देश का सर्वोच्च पुरस्कार है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने दिग्गज डायरेक्टर को बुधवार को एक भव्य समारोह में यह सम्मान प्रदान किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेलुगू, तमिल और हिंदी में प्रशंसनीय फ़िल्में बनाने वाले विश्वनाथ भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले 48वें फनकार हैं। पुरस्कार में उन्हें एक स्वर्णकमल, 10 लाख रपये नकद और एक शॉल प्रदान किया गया। के विश्वनाथ की कुछ प्रमुख फ़िल्मों में ‘सरगम’, ‘कामचोर’, ‘संजोग’, ‘जाग उठा इंसान’ और ‘ईश्वर’ शामिल हैं। के विश्वनाथ सप्तापदी और संकराभरणम जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फ़िल्म में भी काम कर चुके हैं। ऊपर आपने देखा कि प्रेसिडेंट प्रणव मुखर्जी ने उन्हें सम्मानित किया तो यहां आप देख सकते हैं कि अनिल कपूर की जैसे ही उन पर नज़र पड़ी वो हाथ जोड़कर नतमस्तक हो गए!

    यह भी पढ़ें: जब पापा और बॉयफ्रेंड के साथ National Award लेने पहुंची सोनम कपूर, देखें तस्वीरें

    जब के विश्वनाथ को दादा साहब फाल्के सम्मान दिया जा रहा था तो आप देख सकते हैं अक्षय, सोनम सबने खड़े होकर तालियां बजायीं।

    यह भी पढ़ें: इन तस्वीरों में देखें उन 5 एक्ट्रेसेस को जो 'गायब' हो गयीं, जानिए आज कहां हैं

    विश्वनाथ का जन्म गुडीवाडा (आंध्र प्रदेश) में फरवरी 1930 में हुआ। विश्वनाथ ने पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, 20 नंदी अवार्ड (आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित), लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड सहित 10 फ़िल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इन्हें 1992 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।