विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिग्गज कोरियोग्राफर आर रघुराम का निधन

By Edited By:
Published: Sun, 01 Dec 2013 10:57 AM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2013 10:58 AM (IST)

दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर कोरियोग्राफर और अभिनेता आर रघुराम का कल निधन हो गया। 64 वर्षीय रघुराम पिछले कुछ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चेन्नई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर कोरियोग्राफर और अभिनेता आर रघुराम का कल निधन हो गया। 64 वर्षीय रघुराम पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। अपने पीछे वे अपनी पत्‍‌नी और बेटी गायत्री को छोड़ गए हैं।

रघु मास्टर के रूप में विख्यात रघुराम ने रजनीकांत और कमल हासन जैसे सुपरस्टार के साथ काम किया है। रघुराम ने 1960 में भरत नाट्यम आर्टिस्ट के तौर पर पूर्व अभिनेत्री जे जयललिता के साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। हम उन्हीं जयललिता की बात कर रहे हैं, जो फिलहाल तमिलनाडु की मुख्यमंत्री हैं।

रघुराम ने 1400 से ज्यादा फिल्मों को कोरियाग्राफ किया था और 10 फिल्मों का निर्देशन भी किया था। उन्होंने कोरियोग्राफर और एक्टर के तौर पर साउथ इंडिया के सभी बैनर और सितारों के साथ काम किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर