Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मशहूर अभिनेता सुधीर नहीं रहे

    By Edited By:
    Updated: Mon, 12 May 2014 12:58 PM (IST)

    सत्तर और अस्सी के दशक की बहुत सारी फिल्मों में काम करने वाले भगवान दास मूलचंद लुथरिया उर्फ सुधीर का निधन हो गया है। बादशाह और सत्ते पे सत्ता जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले सुधीर काफी दिनों से ही बीमार चल रहे थे।

    मुंबई। सत्तर और अस्सी के दशक की बहुत सारी फिल्मों में काम करने वाले भगवान दास मूलचंद लुथरिया उर्फ सुधीर का निधन हो गया है। बादशाह और सत्ते पे सत्ता जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले सुधीर काफी दिनों से ही बीमार चल रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें फेफड़ों में इंफेक्शन था। सुधीर ने 70 और 80 के दशक में बहुत सारी फिल्मों में नेगेटिव रोल अदा किया। सुधीर फिल्ममेकर मिलन लुथरिया के चाचा थे। सुधीर की मौत की खबर सार्वजनिक नहीं की गई है। जाता है कि जीवन के अंतिम पड़ाव में भी वे अकेले थे। उन्होंने कभी शादी नहीं की। मुंबई के अंधेरी में इनका एक बंगला भी है।

    पढ़ें : देखिए सनी लियोन का ये लुक

    पढ़ें : बॉलीवुड की खबरें