विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो क्या वाकई वीना मलिक ने रचा ली है शादी?

By Edited By:
Published: Sun, 07 Apr 2013 02:48 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2013 05:17 PM (IST)

अक्सर विवादों में रहने वाली वीना मलिक ने इटली के एक युवक संग ब्याह रचा लिया है। खुद वीना ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अक्सर विवादों में रहने वाली वीना मलिक ने इटली के एक युवक संग ब्याह रचा लिया है। खुद वीना ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने निकाह की बात कुबूली है। वीना मलिक ने ट्विटर पर लिखा है कि, 'अब मैं सिंगल नहीं हूं। सोमवार को मैंने शादी कर ली है।' आमतौर पर हर छोटी से छोटी बात को भी बड़ा करके सार्वजनिक करने में माहिर वीना की शादी काफी गुपचुप तरीके से संपन्न हुई। इसमें केवल करीबी रिश्तेदारों और कुछ खास दोस्तों को ही न्योता दिया गया था।

वीना ने ट्विटर पर लिखा है कि उनके जीवन साथी जॉन एस्पोसितो इटली के रहने वाले एक सच्चे मुसलमान हैं। हालांकि उनके मैनेजर ने इस संबंध में अपनी अनभिज्ञता जताई है। वहीं दूसरी ओर अफवाह है कि यह वीना का नया पब्लिसिटी स्टंट है। बिग बॉस में अश्मित पटेल के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा में आई वीना के पास बॉलीवुड की कुछ फिल्मों के प्रस्ताव भी हैं, जिनमें से कुछ फिल्में रिलीज के लिए लगभग तैयार हैं। अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि वीना का विवाह सच्चाई है या फिर सुर्खियां बटोरने का एक नया पैंतरा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर