विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वरुण धवन ने मैच देखने के लिए फटाफट खत्‍म कर डाली शूटिंग

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 26 Mar 2015 09:08 AM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2015 03:49 PM (IST)

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच वर्ल्‍ड कप का सेमीफाइनल मैच शुरू हो चुका है और कोई भी इसे मिस नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच शुरू हो चुका है और कोई भी इसे मिस नहीं करना चाहता है। एक्टर वरुण धवन भी नहीं, इसीलिए उन्होंने मैच शुरू होने से पहले ही शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग खत्म कर डाली और मैच देखने सीधे घर पहुंच गए!

सोशल मीडिया पर छा गए अनुष्का के दस देवर!

वरुण भी क्रिकेट के दीवाने हैं। उन्होंने ट्विटर पर भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने को लेकर अपनी बेकरारी जाहिर की है और बताया है कि मैच देखने के लिए उन्होंने अपनी शूटिंग समय से पहले ही खत्म कर डाली। उन्होंने विराट और धौनी के लिए चीयर अप भी किया है।

वैसे ऐसा नहीं है कि वरुण ने पहली बार क्रिकेट के प्रति दीवानगी जाहिर की है। भारतीय टीम के कई मैचों को लेकर उनका उत्साह नजर आ चुका है। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भी उन्होंने ट्वीट किया था कि वह गोवा में बैठकर मैच देख रहे हैं। खैर, आज तो वरुण ही नहीं, सभी देशवासी सारे काम छोड़ मैच देखने में ही बिजी होंगे।

'हैदर' का पुरस्कार कश्मीरी पंडितों को समर्पित करने पर विवाद