यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मेकअप आर्टिस्ट के बच्चे की मौत की खबर सुन फंक्शन छोड़कर निकले वरुण
स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस के बाद वरुण धवन इवेंट से वापस लौट गए। उनके चेहरे का रंग भी उड़ गया था।

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन मुंबई में हुए एक अवॉर्ड शो को बीच में ही छोड़कर चले गए। इसका कारण था उनके मेकअप आर्टिस्ट के बच्चे की मौत हो जाना।
सूत्र ने बताया, 'शुक्रवार को स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस के बाद वरुण धवन इवेंट से वापस लौट गए। उनके चेहरे का रंग भी उड़ गया था। शो के दौरान ही उन्हें खबर मिली थी कि उनके मेकअप आर्टिस्ट के बेटे का एक्सिडेंट हो गया था।'
'दिलवाले' की कमाई को लेकर भिड़े शाहरुख खान और रोहित शेट्टी
वरुण को 'बदलापुर' के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। हालांकि जैसे ही उनको यह खबर मिली उन्होंने बेस्ट एक्टर अवॉर्ड की घोषणा के लिए रुकना भी ठीक नहीं समझा। हालांकि उनके पास अवॉर्ड जीतने का मौका था। लेकिन उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट के दुख में शामिल होना ज्यादा ठीक समझा।
सूत्र ने बताया, 'वरुण अपने स्टाफ मेंबर्स को घर जैसा ट्रीट करते हैं। जैसे ही उन्होंने बच्चे की मौत के बारे में सुना तो वो अवाक रह गए। वो जल्दी से अपने मेकअप दादा की ओर रवाना हुए।'
कोंकणा की फिल्म में नहीं काम करना चाहते थे रणवीर, ले चुके हैं तलाक
वरुण से इस बारे में बात नहीं हो सकी। मगर उनके करीबी ने इस बात की पुष्टि की है।
