विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वरुण और सनी लियोनी ने की भंसाली हमले की निंदा, कहा गलत हुआ है

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 30 Jan 2017 01:49 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2017 01:53 PM (IST)

सनी लियोनी का कहना था कि संजय लीला भंसाली के साथ हुए इस दुर्व्यवहार का उन्हें डट कर मुकाबला करना ...और पढ़ें

वरुण और सनी लियोनी ने की भंसाली हमले की निंदा, कहा गलत हुआ है
वरुण और सनी लियोनी ने की भंसाली हमले की निंदा, कहा गलत हुआ है

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। संजय लीला भंसाली पर जयपुर में फिल्म पद्मावती के सेट पर हुए हमले को लेकर बॉलीवुड ने एकजुटता दिखाई है। वरुण धवन और सनी लियोनी जैसे यंग जनरेशन के स्टार्स ने भी माना है कि भंसाली के साथ बहुत ही गलत हुआ है क्योंकि वो कभी कोई गलत काम कर ही नहीं सकते।

गौरतलब है कि जयपुर में करणी सेना के हमले के बाद भंसाली शूटिंग बाद कर लौट आये हैं और सरकार से इस मामले में दखल देने की अपील की है। इस बीच मुंबई में शनिवार को हुए एक कार्यक्रम में सनी लियोनी और वरुण धवन ने संजय लीला भंसाली पर हमले पर दुःख जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। वरुण धवन ने कहा कि संजय लीला भंसाली एक अच्छे निर्देशक है और वो ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जो सही ना हों। वही सनी लियोनी का कहना था कि संजय लीला भंसाली के साथ हुए इस दुर्व्यवहार का उन्हें डट कर मुकाबला करना चाहिए और उनकी इस लड़ाई में सनी उनके साथ रहेंगी ।

शूटिंग बंद कर लौटे भंसाली, अलाउद्दीन-पद्मावती के ड्रीम सीन पर ये सफाई

दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह को लेकर फिल्म पद्मावती बने रहे भंसाली पर इस फिल्म में रानी पद्मावती और अलाउद्दीन ख़िलजी के बीच रोमांटिक प्रसंग जोड़ने का आरोप है जबकि भंसाली ने अपने बयान में कहा है कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं दिखाया जाना है , यहां तक कि इस पर ड्रीम सीक्वेस भी नहीं है।