विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें, बाॅलीवुड के ये सितारे कैसे मना रहे हैं 'वेलेंटाइन-डे' को बेहद खास !

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sun, 14 Feb 2016 10:37 AM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2016 12:44 PM (IST)

वेलेंटाइन-डे का खुमार बाॅलीवुड में कई लवबर्ड पर चढ़ा है। तो देखते है कैसे मना रही हैं जोड़ियां अपने इस दिन को खास और यादगार।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 14 फरवरी प्यार और इजहार का दिन, हर कोई इस दिन को यादगार बनाने के लिए भरपूर कोशिश करता है। वेलेंटाइन-डे का मौका होता ही है, इतना खास। बाॅलीवुड में भी कई लवबर्ड है जो इस दिन को खास बनाने की जुगत में है, तो चलिए नजर डालते है बाॅलीवुड के खूबसूरत जोड़े पर आखिर वो वेलेंटाइन-डे कर रहे हैं कैसे सेलीब्रेट।

देखें, 'सुल्तान' में सलमान अनुष्का का पहला स्पोर्टस लुक

सबसे पहले रणवीर सिंह और दीपिका की बात करते है। अपने वेलेंटाइन-डे को यादगार बनाने के लिए रणवीर सात समंदर पार पहुंचे हैं। जहां दीपिका की फिल्म 'ट्रिपल एक्स सिरीज' की शूटिंग चल रही है। कल ही दीपिका के सेट से दोनों की तस्वीर सामने आई थी। खैर ब्याॅयफ्रेंड हो तो रणवीर जैसा, कनाडा पहुंच कर दीपिका को उन्होंने जो सरप्राइज दिया है, वो वाकई काबिले तारीफ है। खबर है कि आज के दिन दोनों टोरेंटो की सड़को पर खूब शाॅपिंग करते नजर आएंगे और एक दूसरे के साथ क्वाॅलिटी टाइम स्पेंड करेंगे। अब दीपिका आप ही बताएं रणवीर का इतना प्यार देख, कौन सी लड़की आपसे जैलेस फील ना करे।

शाहिद कपूर की नई-नई शादी हुई है, वो भी इस दिन को पत्नी मीरा के साथ यादगार बनाने वाले हैं। मनाएं भी क्यों नहीं, दोनों का एक साथ पहला वेलेंटाइन-डे जो है। शाहिद ने कहा 'मैं अपनी पत्नी को बाहर लेकर जाउंगा। मीरा को तोहफे में क्या दूंगा इस पर फिलहाल मैंने कुछ नहीं सोचा है, लेकिन हम दोनों मिलकर इस दिन को बेहद खास बनाएंगे ।'

वहीं बाॅलीवुड में एक खूबसूरत जोड़ा और भी है जिस पर सबकी नजर कि वो कैसे मनाएंगे अपना वेलेंटाइन-डे। सैफ अली खान और कट्रीना कैफ हाल ही में पटौदी के खेत में घूमते नजर आए थे। दोनों ने एक दूसरे के साथ अकेले में खूब समय बिताया। अब आज के दिन सैफू अपने बेगम को कौन सा सरप्राइज देते हैं देखना वाकई दिलचस्प होगा।

हुस्न की मल्लिका मधुबाला क्यों रही पहले प्यार में नाकाम!

ब्रेकअप के बाद अनुष्का शर्मा जहां अपनी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में मशगूल है तो वहीं विराट कोहली अपने दोस्तों के साथ वेलेंटाइन-डे मना रहे है।

सिद्धार्थ कपूर और आलिया भट्ट ये जोड़ा आज दिन है एक दूसरे से दूर। आलिया शाहरुख के साथ अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में गोवा में है तो उनके ब्वाॅयफ्रेंड सिद्धार्थ भी अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ कट्रीना कैफ नजर आएंगी।

रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ भी अपने टूटे हुए दिल के साथ आज एक साथ होंगे। नहीं- नहीं वेलेंटाइन-डे मनाने के लिए नहीं, बल्कि दोनों की आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग के लिए। खबरें है, कि दोनों शूटिंग के दौरान एक- दूसरे से बात करते नजर नहीं आएंगे। मौका प्यार का है, यानी वेलेंटाइन-डे का और ये जोड़ा एक साथ, फिर भी इतनी दूरियां, बड़ी नाइंसाफी है।

सनी देओल के साथ अगली फिल्म में प्रीति और अमिषा आएंगी नजर

सनी लियोन के पति डेनियल आज वेलेंटाइन-डे के दिन अपनी पत्नी को देगें एक बड़ा सा सरप्राइज। अरे भई इंतजार करीए जल्द ही पता लग जाएगा कि आखिर वो सरप्राइज क्या है।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बाॅलीवुड की ये खूबसूरत जोड़ी हाल ही में अभिषेक के जन्मदिन पर पूरे परिवार के साथ विदेश में छुट्टियां मनाती नजर आई थीं, लेकिन वेलेंटाइन-डे के दिन एेश्वर्या अपनी फिल्म 'सरबजीत' की शूटिंग के लिए पंजाब में मौजूद हैं, तो अभिषेक मुंबई में। इस जोड़ी का भी वेलेंटाइड-डे काफी फीका होने वाला है।