सारा जेन डियाज सीख रही हैं गिटार
सारा जेन डियाज का म्यूजिक से प्यार तो जग जाहिर है। इस बात में अब वो एक और नई चीज जोड़ने जा रही हैं। इन दिनों वो गिटार बजाना सीख रही हैं। उनकी इच्छा है कि म्यूजिक स्किल्स में एक और बात जोड़ ली जाए। वो कहती हैं, 'बचपन से
मुंबई। सारा जेन डियाज का म्यूजिक से प्यार तो जग जाहिर है। इस बात में अब वो एक और नई चीज जोड़ने जा रही हैं। इन दिनों वो गिटार बजाना सीख रही हैं। उनकी इच्छा है कि म्यूजिक स्किल्स में एक और बात जोड़ ली जाए।
विवेक ओबरॉय फिर बने पापा, घर आई बिटिया
वो कहती हैं, 'बचपन से मेरी इच्छा थी कि एक म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाना सीखूं। हालांकि अब तक ऐसा नहीं कर पाई थी। मेरा मानना है कि संगीत की किसी भी विधा को सीखा जा सकता है। फिर बात वोकल की हो या फिर इंस्ट्रूमेंटल। इससे एक कलाकार की स्किल्स ही बढ़ती हैं।'
वो इन दिनों वोकल लैसन सामंथा एडवर्ड से सीख रही हैं जबकि इंस्ट्रूमेंटल एक पारसी म्यूजिशियन से सीख रही हैं। सारा कहती हैं, 'मैं एक आज्ञाकारी स्टूडेंट हूं। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे गिटार सीखने को मिल रहा है जिसमें मैं गिटार के गोल्डन एरा से रूबरू हो रही हूं।'
'मैडमजी' के कारण प्रियंका चोपड़ा से नाराज हुए मधुर भंडारकर!
सारा मई में दुबई के लिए रवाना होंगी। इस दौरान वो वहां पर चार शो करेंगी। एक समय में मिस इंडिया रह चुकीं सारा ने अपना एक गाना रिलीज कर दिया है। जिसके बोल हैं, 'फॉरगेट टू बी मी'। ये वेलेंनटाइन डे पर रिलीज किया गया था।