बद्रीनाथ की दुलहनिया के इस वीडियो में है Retro fun, आपने देखा क्या
फिल्म 'बद्रीनाथ की दुलहनिया' 10 मार्च को रिलीज़ होगी। इसमें आलिया और वरुण के बीच की जबरदस्त लव केमेस्ट्री दिखाई देगी।
मुंबई। आलिया भट्ट और वरुण धवन स्टारर फिल्म बद्रीनाथ की दुलहनिया का ट्रेलर और टाइटल ट्रेक तो आपने देख ही लिया होगा। तो अब इसका एक और वीडियो देख लीजिए जिसमें आपको पूराने जमाने की फिल्मों की याद जरूर आ जाएगी।
बद्रीनाथ की दुलहनिया आलिया भट्ट और वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। फिल्म को लेकर एक प्रमोशनल वीडियो हालही में आया है जिसमें आवाज दी है प्रसिद्ध अनाउंसर अमीन सयानी ने। इस वीडियो को पूरानी फिल्मों के ट्रेलर के जैसा बनाया गया है। अमीन की आवाज में यह और ज्यादा रेट्रो फन देता है। इसे करण जौहर ने ट्विटर पर शेयर किया है। आपको बता दें कि, फिल्म के प्रमोशन के लिए आलिया और वरुण काफी व्यस्त हैं। पिछले कुछ महीनों से वे लगातार प्रमोशन करते नजर आए।
ऐश्वर्या बच्चन के पिता की हालत नाजुक, आई सी यू में भर्ती
This is full on RETRO FUN!!...Ameen Sayani nailing it as he always does!!! #BadrinathKiDulhaniya #10thmarch #thisfriday pic.twitter.com/h1gss8Oyrs— Karan Johar (@karanjohar) March 8, 2017
फिल्म 'बद्रीनाथ की दुलहनिया' 10 मार्च को रिलीज़ होगी। इसमें आलिया और वरुण के बीच की जबरदस्त लव केमेस्ट्री दिखाई देगी।