बिपाशा बसु शादी के बाद भी संपर्क में हैं अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के
करण सिंह ग्रोवर से शादी करने से पहले बिपाशा बसु कई एक्टर्स के साथ रिलेशनशिप में रहीं। कुछ के साथ आज भी उनका दोस्ती का रिश्ता कायम है, जिन्हें उन्होंने अपनी शादी में भी बुलाया था।
मुंबई। बिपाशा बसु पिछले शनिवार को करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बंधन में बंध गईं, लेकिन अब भी वह अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के संपर्क में हैं। इस एक्स ब्वॉयफ्रेंड को बिपाशा ने अपनी शादी में भी बुलाया था। ये और कोई नहीं डिनो मोरिया हैं, जिन्होंने बिपाशा और करण के साथ शादी के दौरान की एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।
बिपाशा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड डिनो मोरिया ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। ये फोटो बिपाशा के शादी के फंक्शन की है। इस फोटो में डिनो, बिपाशा और करण के साथ खड़े नजर आ रहा हैं। इस फोटो के साथ डिनो ने करण और बिपाशा को शादी की बधाई दी है।
रितिक-कंगना विवाद पर जानिए जैकलिन फर्नांडिस का क्या है कहना
इस फोटो को देख क्यों नहीं कहा जा सकता कि एक्स गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड दोस्त नहीं हो सकते। डिनो ने ये फोटो पोस्ट किया तो बिपाशा ने भी इसका जवाब उन्हें सोशल मीडिया पर ही ट्वीट कर दिया। बिपाशा ने डिनो को ट्वीट कर धन्यवाद दिया।
बिपाशा और करण की शादी बीते 30 मई को हुई। इस शादी में डिनो मोरिया के साथ-साथ बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने भी शिरकत की। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान भी इस शादी में पहुंचे।
अक्षय कुमार इन दिनों सिद्धार्थ को दे रहे हैं फिटनेस का 'गुरुमंत्र'
बता दें कि बिपाशा बसु की ये पहली शादी है। हालांकि करण इससे पहले श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी कर अलग हो चुके हैं। बिपाशा और करण की मुलाकत फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी। यहीं से इनके बीच पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार। आखिरकार 30 मई को बिपाशा और करण शादी के बंधन में बंध गए।