Move to Jagran APP

सलमान, दीपिका, रणवीर, शाहिद...जानिये आपके फ़ेवरेट सेलेब्स की Weird आदतें

क्या आपने कभी सोचा है कि आम जनता में होने वाली कुछ अजीब आदतें बॉलीवुड सेलेब्स में भी हो सकती हैं? इनके भी weird ऑबसेशन हो सकते हैं?

By Shikha SharmaEdited By: Published: Mon, 12 Jun 2017 05:01 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jun 2017 05:01 PM (IST)
सलमान, दीपिका, रणवीर, शाहिद...जानिये आपके फ़ेवरेट सेलेब्स की Weird आदतें
सलमान, दीपिका, रणवीर, शाहिद...जानिये आपके फ़ेवरेट सेलेब्स की Weird आदतें

मुंबई। आम तौर पर आपने अपने आस पास के लोगों से उनके अजीबोग़रीब आदतों या ऑबसेशन के बारे में सुना होगा। किसी को कॉइन्स इकट्ठा करने का, किसी को कैरी-बैग्स का कलेक्शन करने का और तो और कुछ लोग कूड़ों से भी कुछ ना कुछ इंट्रेस्टिंग निकालने का शौक़ होता है पर, क्या आपने कभी सोचा है कि आम जनता में होने वाली ऐसी कुछ आदतें बॉलीवुड सेलेब्स में भी हो सकती हैं?

loksabha election banner

जी हां, आम जनता की तरह आख़िर ये सेलेब्स भी इंसान ही हैं और इनकी भी कई तरह की Weird आदतें होतीं हैं। आइए आपको बतातें हैं आपके फ़ेवरेट सिलेब्रिटी की Weird आदतों के बारे में जिन्हें जानकार आप भी हो जाएंगे शॉक!

यह भी पढ़ें: Bank Chor: पर्दे पर जब हुए बैंक खाली, प्रोड्यूसर की मनी दिवाली

1. दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक दीपिका की आदत वैसे weird नहीं बल्कि अच्छी है। उन्हें सफ़ाई का कीड़ा है और यह कीड़ा इतना ज़बरदस्त है कि वो जब कभी अपने कोई दोस्त के घर भी जाती है तो उनका घर भी साफ़ करने में लग जाती हैं। अपने वैनिटी वैन और अपने शूटिंग एरिया में भी दीपिका सफ़ाई का बहुत ध्यान रखतीं हैं।

2. सलमान ख़ान

जी हां! सलमान ख़ान को भी है एक चीज़ का ज़बरदस्त ऑबसेशन और वो है साबून इकट्ठा करने का। सलमान तरह तरह के ब्रैंडेड और ख़ुशबूदार सबूनों को कलेक्ट करतें हैं। अलग डिज़ाइन के साबून भी उन्हें काफ़ी अट्रैक्ट करते हैं।

3. शाहिद कपूर

बॉलीवुड के चौकलेटी बॉय शाहिद को चौकलेट्स नहीं बल्कि कॉफ़ी का शौक़ है। सुना है शाहिद दिन में 8 से 10 कप्स कॉफ़ी पीतें हैं। शूट्स, ऐयरपोर्ट, इवेंट्स कुछ भी हो शाहिद अक्सर हाथ में कॉफ़ी का कप लिए स्पॉट किए जाते हैं।

4. आयुष्मान ख़ुराना

आयुष्मान ख़ुराना की आदत भी बड़ी अजीब मगर, अच्छी है। क्या आप जानते हैं कि आयुष्मान को ब्रश करने का ऑबसेशन है। आयुष्मान अपना डेंटल किट हर जगह लेकर घूमतें हैं और दिन में 3-4 बार ब्रश करते हैं। 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में ये एक्टर्स निभा चुके हैं किसानों के किरदार, जो आज भी हैं यादगार

5. अजय देवगन 

अजय देवगन की इस आदत के बारे में जानकार आप हंस पड़ेंगे। अजय कभी भी अपनी उंगलियों से नहीं खाते। चाहे कुछ भी हो जाए वो हमेशा कांटे-छूरी का इस्तेमाल करतें हैं। यहां तक कि दाल-रोटी भी वो चम्मच से खातें हैं। Weird!

6. रणवीर सिंह 

रणवीर सिंह की इस आदत के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानतें मगर, एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था कि रणवीर डियोड्रेंट और सेनीटायज़र का इस्तेमाल ज़रुरत से ज्यादा करते हैं। वो 2 दिन में डियोड्रेंट की बोतल ख़त्म कर देते हैं।

7. सैफ़ अली ख़ान 

सैफ़ किस इस weird आदत को जानकार आपको उनकी फ़िल्म 'सलाम नमस्ते' याद आ जाएगी। दरअसल, सैफ़ वाशरूम में काफ़ी समय बितातें हैं। सुना है उनके घर के वाशरूम में लाइब्रेरी भी है और वो अक्सर अपने फ़ोन को वाशरूम में लेकर जाते हैं। Hahaha!

8. सनी लियोनी 

सनी को अपने पैर धोने की बड़ी तलब मची रहती है। सनी को गंदे पैर बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होते। सुना है वो हर 15 से 20 मिनटों में अपने पैर धोतीं हैं। है ना अजीब?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.