Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड के ये 5 कपल फ़िटनेस को लेकर रहते हैं काफ़ी सीरियस, साथ करतें हैं वर्कआउट

    By ShikhasEdited By:
    Updated: Mon, 05 Jun 2017 08:12 AM (IST)

    पार्टनर के साथ वर्कआउट करना कितना कूल है, है ना? और इस कूलनेस को हमारे सलेब्स बहुत सीरियस लेते हैं।

    बॉलीवुड के ये 5 कपल फ़िटनेस को लेकर रहते हैं काफ़ी सीरियस, साथ करतें हैं वर्कआउट

    मुंबई। बॉलीवुड कपल्स बड़े ही प्यारे होतें हैं, आम जनता इन्हें बहुत ऐडमायर करतीं हैं। किसी भी कपल को जब एक साथ स्पॉट किया जाता है तो आम जनता इनकी तस्वीरें बड़े इंटरेस्ट के साथ देखतीं हैं। वैसे, ये सलेब्स अपने पार्टनर का साथ सिर्फ़ डेट्स, पार्टीज़ या इवेंट्स पर नहीं बल्कि वर्कआउट करने में भी देते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टनर के साथ वर्कआउट करना कितना कूल है, है ना? और इस कूलनेस को हमारे सलेब्स बहुत सीरियस लेते हैं। आइये आपको मिलातें हैं बॉलीवुड के 5 फिटनेस कॉनशियस कपल्स से, जो करतें हैं एक साथ वर्कआउट- 

    यह भी पढ़ें: 'डिस्को डांसर' से 'मुन्ना माइकल' तक... डांस है इन फ़िल्मों की जान 

    1. करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु 

    इस लिस्ट में सबसे पहला नाम करण और बिपाशा का ही होना था। इनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखा जाए तो आपको पता चल जाएगा कि ये दोनों कैसे एक साथ जिमिंग करते हैं। हाल ही में दोनों को एक साथ जिम से बाहर निकलते हुए भी स्पॉट किया- 

    2. शाहिद कपूर और मीरा कपूर 

    करण और बिपाशा के बाद हाल ही में हमने बॉलीवुड के क्यूट कपल शाहिद और मीरा को भी स्पॉट किया। ये दोनों अक्सर साथ में जिमिंग करते हुए दिखाई देतें हैं। जब शाहिद मीरा से शादी करके मुंबई शिफ्ट हुए तब से दोनों एक साथ वर्कआउट करते हैं। 

    3. सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर ख़ान 

    कुछ ही दिनों पहले अमृता अरोरा ने अपने सोशल अकाउंट पर कुछ वीडियोज़ शेयर किये थे जहां वो करीना के साथ हैवी वर्कआउट कर रहीं थीं। मगर बात हो कपल्स की तो सैफ़ और करीना भी कई बार साथ वर्कआउट करते थे। हालांकि, करीना की प्रेगनेंसी के बाद इन्हें एक साथ नहीं देखा गया मगर कुछ सालों पहले यह तस्वीर ज़रूर सामने आई थी जहां करीना और सैफ़ एक साथ योगा कर रहे हैं। सुना था कि करीना और सैफ़ तकरीबन 2 घंटो तक योगा करते थे।

    यह भी पढ़ें: तैमूर को लेकर करीना पहुंची तुषार कपूर के बेटे की बर्थडे पार्टी में, देखिए तस्वीरें 

    4. सोहा अली ख़ान और कुनाल खेमू

    भैया-भाभी सैफ़-करीना की तरह सोहा और कुनाल भी फिटनेस को लेकर काफ़ी सीरियस रहतें हैं। इन्हें भी कई बार एक साथ जिम के बाहर स्पॉट किया जाता था। और अब तो आपको पता ही है कि सोहा प्रेग्नेंट है, खैर, ऐसे में भी कुनाल सोहा को योगा और लाइट वर्कआउट करने के टिप्स देते रहतें हैं।

    5. अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना 

    अक्षय कुमार फिटनेस फ्रिक है, यह बात किसी से छुपी नहीं है मगर उनकी पत्नी ट्विंकल भी अपने आपको फिट रखतीं हैं यह उनकी तस्वीरों में दिखाई देता है। अक्षय कुमार का वर्कआउट करने का स्टाइल कुछ अलग है मगर वो ट्विंकल के साथ उनके योगा सेशन में अक्सर शामिल होतें हैं। पिछले साल योगा डे पर अक्षय ने यह तस्वीर अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की थी जिसे देखकर साफ़ हो जाता है कि ये कपल कितने बड़े फिटनेस कॉनशियस है-

     

    comedy show banner